BREAKING NEWS
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
No menu items available
BREAKING
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
2 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
6 days ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 week ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 weeks ago
Advertisement

ICDS की समीक्षात्मक : आँगनबाड़ी केन्द्रों की निर्धारित संख्या में नहीं हो रहा निरीक्षण, संबंधित CDPO से कारण पृच्छा करने का निर्देश

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। समीक्षा...

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आईसीडीएस की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि आँगनबाड़ी केन्द्रों की निर्धारित संख्या में निरीक्षण नहीं हो रहा है। यह भी पाया गया कि मार्गदर्शिका के विरूद्ध बक्सर एवं ब्रह्मपुर में महिला पर्यवेक्षिका के बीच सेक्टर आवंटित किया गया है। इस क्रम में संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दिसम्बर माह में मात्र एक सेविका को कार्य मुक्त किया गया है। निरीक्षण विवरणी के अवलोकन के क्रम में पाया गया कि गंभीरता से निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। जिला स्तर के जाँच में विभिन्न प्रकार के अनियमितता आँगनबाड़ी केन्द्रों पर पायी जाती है। इस आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 बक्सर, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को गंभीरता से निरीक्षण करते हुए कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

पोषण ट्रैकर की समीक्षा के क्रम में औसत से कम उपलब्धि वाले बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 बक्सर को निर्देश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, टी0एच0आर0 वितरण, पेयजल आपूर्ति एवं अन्य मदों में ब्रह्मपुर परियोजना का स्थिति अत्यंत ही असंतोषजनक रहने के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ब्रह्मपुर से कारण पृच्छा करते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।

विभागीय निर्देश के आलोक में आँगनबाड़ी केन्द्र हेतु क्रय किये गये गैस चूल्हों की गुणवता की जाँच कराने हेतु नोडल पदाधिकारी निरीक्षण एवं अनुपालन कोषांग बक्सर को निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पेयजल सुविधा विहीन आँगनबाड़ी केन्द्रों पर उक्त सुविधा उपलब्ध कराने हेतु राशि आवंटित की गई है।

परंतु किसी भी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर को निर्देश दिया गया कि कार्य शीध्र पूर्ण कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई करेंगे। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, एवं महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top