BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 days ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
3 days ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
3 weeks ago
Advertisement

सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में मना सर्वप्रथम डा राधाकृष्णन की जयंती

डुमरांव. सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस को काफी समारोह पूर्वक मनाया गया. राजगढ़ अवस्थित महारानी उषा रानी...

डुमरांव. सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस को काफी समारोह पूर्वक मनाया गया. राजगढ़ अवस्थित महारानी उषा रानी बालिका मध्य विद्यालय की बच्चियों ने योग्य और अनुभव शिक्षकों के निर्देशन में समारोह को काफी यादगार रोचक और ज्ञानवर्धक बना दिया. शिक्षिका गीता कुमारी देवी के सफल मार्गदर्शन, सभी शिक्षकों के सहयोग और उनके अनुसार छात्रों के क्रियान्वयन के फलस्वरुप यह समारोह काफी अद्भुत बन गया.

अपने अनुभवों को साझा करते हुए यह बताया कि पहले शिक्षक दिवस पर उन्हें एक टिकट खरीदना होता था, जिसकी राशि को शिक्षा विभाग को जमा की जाती थी. वही राशि जरूरतमंद शिक्षकों को सहयोग के तौर पर प्रदान की जाती थी. ताकि वे इसका सदुपयोग कर अपने जीवन को आसान कर सकें. शिक्षिका शीला कुमारी ने बताया कि इस दिवस पर विद्यार्थियों को शिक्षक और शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में पढ़ाने की जिम्मेवारी दी जाती थी.

अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए इसकी अनेक बातों को बताया कि किस तरीके से उन्होंने अपने सहपाठियो को पढ़ाकर अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस किया था. आरती कुमारी ने बताया कि उनके विद्यार्थी काल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया किया जाता था, जिसमें सभी विद्यार्थी सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन को आधार मानते हुए, उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए सादे वेशभूषा में उनकी तरह टोपी पहनते थे और रोल प्ले करते थे.

सबने अपने-अपने अनुभवों और सृजनशीलता के द्वारा इसको यादगार बनाने की कोशिश की. कार्यक्रम की शुरुआत वरीय शिक्षिका गीता कुमारी देवी ने फीता काटकर किया. विदित हो कि इसी साल 31 दिसंबर को वो सेवानिवृत हो रही हैं तो उनकी इस अंतिम शिक्षक दिवस को यादगार बनाने की पूरे विद्यालय परिवार ने भरपूर कोशिश की थी. कार्यक्रम भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और रोल प्ले प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

जिसको सभी वर्ग की बच्चियों ने अपने की जान लगाकर जीवंत बना दिया. सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं, विद्यार्थियों के इस भावनात्मक समर्पण और उनके इस कार्यों से काफी आह्लादित हुए. सरकार के निर्देशानुसार सभी बच्चियों को प्रोजेक्ट आधारित विज्ञान की शिक्षा देने के अलावा सभी विषयों को रोचक और ज्ञानवर्धक तरीके से पढाने का प्रण लिया. विद्यालय की नवपदस्थापित विज्ञान शिक्षिका आकांक्षा कुमारी ने उनके डायट में हाल में ही हुए प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा के महत्व को बताते हुए इसको अविलंब लागू करने का आश्वासन दिया.

दिव्यांशु कुमार, पूनम कुमारी, शिल्पी कुमारी ने भी छात्रों के इस अप्रतिम प्रेम और स्नेह को देखते हुए अपनी जिम्मेवारियों को पूरे मनोयोग के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया. विद्यालय की सभी शिक्षकों ने सहयोग किया. जिसमें सविता सिंह, चंचल कुमारी, दिव्यांशु कुमार, उपेंद्र कुमार दुबे और प्रभारी एचएम मो. मुस्लिम अंसारी के साथ-साथ मो. सज्जाद अंसारी, शीला, कांति, अनीता चौबे, रेखा, आकांक्षा ने अपने भरपूर सहयोग द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा.

उर्दू प्राथमिक विद्यालय कोरानसराय में बच्चों ने सर्वप्रथम डा राधाकृष्णन के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित किया. एचएम इंद्रेश कुमार मिश्रा द्वारा बच्चों को शिक्षक दिवस की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षक बच्चों के भविष्य का निर्माता होता है. शिक्षक तबरेज आलम ने बताया एक अच्छा शिक्षक मोमबत्ती की तरह चलकर बच्चों की जीवन को प्रकाशमय बनता है. मौके पर शिक्षा सेवक रहमतुल्लाह, बाल सांसद के छात्राओं के साथ-साथ सभी उपस्थित रहे. विद्यार्थियों में पूजा, लवली, लक्कू, रोहित, इंदल, सोनी, परी, लवली, शबनम, इमरान आदि उपस्थित रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top