BREAKING NEWS
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
No menu items available
BREAKING
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
12 hours ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
1 day ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
Advertisement

नुक्कड़ नाटक की मदद से मिशन इंद्रधनुष 5.0 को मिलेगी गति : सिविज सर्जन

नियमित टीके से वंचित लाभुकों व उनके अभिभावकों को किया जाएगा जागरूजिले के 74 महादलित टोलों में तिथिवार होगा नाटक...

नियमित टीके से वंचित लाभुकों व उनके अभिभावकों को किया जाएगा जागरूजिले के 74 महादलित टोलों में तिथिवार होगा नाटक का मंचन

बक्सर 17 अक्टूबर | जिले की गर्भवती महिलाओं के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारी से बचने व नियमित टीका से वंचित लाभुकों को टीकाकृत करने के लिए मिशन इंद्रधनुष 5.0 का संचालन किया जा रहा है। मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान को तीन चक्रों में पूरा किया जाना है। अभियान का पहला चक्र 11 से 16 सितंबर व दूसरे चक्र का संचालन 9 से 14 अक्टूबर किया गया।

अब जिले में तीसरा चक्र 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिसको सफल बनाने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने नई पहल शुरू की है। जिसके तहत टीके से वंचित लाभुकों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का सहारा लिया जाएगा। इस क्रम में मंगलवार काे सदर अस्पातल परिसर में सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

महादलित टोलों के लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। प्रखंडवार 74 महादलित ठोलों को चिह्नित किया गया है। जहां पर तिथिवार नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर नियमित टीकों के महत्व की जालकारी दी जाएगी।

प्रथम एवं दूसरे टीका से वंचित लाभार्थियों को किया जा रहा है टीकाकृत

सिविल सर्जन डॉ. सिन्हा ने बताया कि 5 वर्ष से कम बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण करवाना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण से बच्चों में टीबी, पोलियो, गलघोटू, काली खांसी, खसरा, रूबेला, दस्त, निमोनिया, हेपेटाइटिस बी, जेई जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

यह टीका सभी सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह से नि:शुल्क दिए जाते हैं। इसमें गर्भवती महिला को भी टीकाकृत किया जाता है, ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ-साथ गर्भवती महिला को भी कई बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि नियमित टीका से वंचित बच्चों को टीकाकृत करने के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाता है, जिसमें अभियान के पूर्व वैसे गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का पता लगाया जाता है जो इन टीका से पूरी तरह वंचित होते है या आधा डोज लिए हुए है।

उसके बाद अभियान के दौरान उन्हें टीकाकृत किया जाता है। जिन बच्चों का प्रथम एवं दूसरा डोज छूटा हुआ है उन्हें दोनों टीके दिए जा रहे हैं और जिन बच्चों का प्रथम डोज छूटा हुआ है उन्हें प्रथम डोज का टीका दिया जा रहा है।

दूसरे चक्र में 2361 गर्भवती महिलाओं को दिया गया टीका

जिला प्रतिरक्षण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिशन इंद्रधनुष का पहला चक्र 11 से 15 सितंबर तक चलाया गया। जिसमें 864 सेशन साइट का संचालन किया गया। इस दौरान दो वर्ष से कम आयु के 6086 बच्चों को व दो वर्ष से पांच तक के आयु के 1285 बच्चों को टीकाकृत किया गया।

वहीं, पहले चक्र में 1717 गर्भवती महिलाओं को टीका दिया गया। जिसके बाद 9 से 14 सितंबर तक दूसरे चक्र का संचालन किया गया। इस दौरान 864 सेशन साइट का संचालन किया गया। जिसमें दो वर्ष से कम आयु के 7864 बच्चों को व दो वर्ष से पांच तक के आयु के 1599 बच्चों को टीकाकृत किया गया।

वहीं, दूसरे चक्र में 2361 गर्भवती महिलाओं को टीका दिया गया। तीसरे चक्र को भी सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान एसएमसी कुमुद रंजन मिश्रा, स्वास्थ्य कर्मी और अस्पताल में आए मरीज भी मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top