BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

डीएम ने नगर भवन के रखरखाव, बाल विज्ञान केंद्र के जीर्णोद्धार, बक्सर एवं डुमरांव में बस स्टैंड निर्माण पर की बैठक, दिया निर्देश

बक्सर : डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर भवन के रखरखाव, बाल विज्ञान केंद्र के जीर्णोद्धार, बक्सर एवं डुमरांव...

बक्सर : डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर भवन के रखरखाव, बाल विज्ञान केंद्र के जीर्णोद्धार, बक्सर एवं डुमरांव में बस स्टैंड निर्माण, अन्य नगर निकायों में लैंड साइट का चयन, किला मैदान का जीर्णोद्धार एवं डीएवी विद्यालय बक्सर के सामने से आईटीआई तक हो रहे पथ निर्माण का अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।

नगर भवन के सौन्दर्यकरण के संबंध में चर्चा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को डीपीआर बनाते हुए कार्य योजना के साथ प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

बाल विज्ञान केंद्र के जीर्णोद्धार के संबंध में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को स्वयं स्थल का निरीक्षण करते हुए विस्तृत कार्य योजना बनाते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

बक्सर एवं डुमरांव में बस स्टैंड निर्माण के संबंध में समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बाईपास में अवस्थित बक्सर बस स्टैंड के पास अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए हटाने हेतु अंचलाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को नियमानुसार कारवाई करने का निर्देश दिया गया।

सभी नगर पंचायत के लिए लैंड फिल साइट के निर्माण के संबंध में चर्चा की गई। चौसा एवं डुमरांव के लिए लैंड फिल साइट को चिन्हित करने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देशित किया गया। 

बक्सर नगर परिषद एवं इटाढ़ी नगर पंचायत के लैंड फिल साइट के निर्माण के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अन्य को निर्देशित किया गया।

किला मैदान के जीर्णोद्धार के संबंध में जमीन की मापी कराते हुए अंचलाधिकारी बक्सर को प्रतिवेदन देने एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को डीपीआर बनाते हुए प्रतिवेदन देने हेतु निर्देशित किया गया। 

साथ ही किला मैदान के पास पार्किंग के निर्माण के लिए स्थल चिह्नित करते हुए एवं कार्य योजना बनाते हुए यथाशीघ्र प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।

डीएवी विद्यालय के सामने से आईटीआई तक हो रहे पथ के निर्माण के संबंध में अंचल अधिकारी बक्सर को भूमि का मापी करते हुए यदि अतिक्रमण हो तो उसे चिन्हित कर नियमानुसार अतिक्रमण को हटाने हेतु निर्देशित किया गया।

कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि मापी के अनुसार रोड के निर्माण करते समय इस बात का ध्यान रखें कि जल जमाव की समस्या न रहे जिससे आम जनता को कोई परेशानी न हो। निर्माण कार्य के समय गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top