BREAKING NEWS
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
No menu items available
BREAKING
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
2 minutes ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
5 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 week ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
Advertisement

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026

समर्पित शिक्षण एवं रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका मुजफ्फरपुर/गया जी। विद्यालयी शिक्षा को...

समर्पित शिक्षण एवं रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका

मुजफ्फरपुर/गया जी। विद्यालयी शिक्षा को अधिक प्रभावशाली, रोचक एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में समर्पित प्रयास करने वाली गया जिले की शिक्षिका हीरामनी को गुरु गौरव सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के सीनेट हॉल में संस्था के स्थापना सह संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।

यह सम्मान राज्य के उन शिक्षकों को प्रदान किया गया, जो शिक्षण की पारंपरिक पद्धतियों के साथ आधुनिक प्रयोगों एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपनाकर विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, शैक्षणिक उपलब्धियों और सर्वांगीण विकास को नई दिशा दे रहे हैं। हीरामनी प्राथमिक विद्यालय बोलीपर, शेरघाटी, गया जी में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

समारोह में बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश चंद्र राय, प्रख्यात गणितज्ञ एवं पटना विश्वविद्यालय तथा नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) के.सी. सिन्हा, शिक्षाविद् गुरु रहमान, CID बिहार के निदेशक श्री बी.के. चौधरी तथा पटना विधि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) वाणी भूषण ने संयुक्त रूप से हीरामनी को सम्मानित किया।

इस अवसर पर सारण के विधान पार्षद श्री सच्चिदानंद राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मान प्राप्त करने के बाद हीरामनी ने आयोजकों एवं संस्था की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प और मजबूत हुआ है।

हीरामनी की इस उपलब्धि से शिक्षक समुदाय में हर्ष का माहौल है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top