BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया की एनसीसी कैड्टस ने चलाया स्वच्छता अभियान

गया : गाँधी जयंती पर देश भर में चलाये जा रहें स्वच्छता पखवाड़े के तहत तथा 6वीं बिहार बटालियन एनसीसी...

गया : गाँधी जयंती पर देश भर में चलाये जा रहें स्वच्छता पखवाड़े के तहत तथा 6वीं बिहार बटालियन एनसीसी से प्राप्त निर्देशानुसार, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया की एनसीसी कैड्टस ने स्वच्छता अभियान चलाया. 

प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ की अनुमति से इन कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर से ही “सब रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई”, “स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है” के जोर-जोर से नारे लगाती हुईं सड़क पर एक स्वच्छता रैली निकाली.

सड़क पर भी दिख रही गंदगी की साफ-सफाई करती हुईं एनसीसी कैड्टस ने रैली के मार्ग में जिला परिषद परिसर को अत्यंत ही गंदा पाया. उन्होंने परिसर में अवस्थित मूर्तियों के पास बारिश के पानी तथा काई का जमाव पाया. सड़ी-गली पत्तियों, टहनियों से काफी बदबू आ रही थी. अतः कैड्टस ने लगे हाथ जिला परिषद परिसर में साफ-सफाई शुरू कर दी. 

सफाई के पश्चात परिषद के संबंधित अधिकारियों और वहाँ आनेवाले आमलोगों से उम्मीद जतायी कि वे इस परिसर में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखेंगे. कैडेट्स अनुराधा, आकृति सिंह, श्रेया, मनु, आकृति किशोर, राजश्री गुप्ता, प्रियंका, हतुसी, वैष्णवी, मुस्कान, सोनम, पूजा, कशिश, श्रुति, कामिनी, पुष्पा, खुशबू, रिया, संजना, खुशी, जूली, अवनी, आशा, तेजस्विनी ने झाड़ू लगाकर जिला परिषद परिसर को साफ किया.

सभी ने डस्टबिन्स में सड़ी-गली पत्तियों, रोडे़-पत्थर, प्लास्टिक बोतलों, रैपर्स, बिखरी पड़ी धूल इकट्ठा किया. कॉलेज की एनसीसी कैड्टस द्वारा इस तरह के अभियान निरंतर रूप से चलाये जाते रहे हैं और आगे भी इसी भाँति चलते रहेंगे. सिर्फ स्वच्छता पखवाड़ा तक ही नहीं, आगे भी कैड्टस जहाँ कहीं भी गंदगी देखेंगी, वे समय निकाल कर स्वच्छता अभियान में जुटेंगीं.

देश भर में फैल रहे डेंगू, मलेरिया जैसे रोगों से बचने का एक मात्र उपाय है, अपने आसपास हर जगह साफ-सफाई रखें. एनसीसी कैडेट्स ने लोगों से अपील की कि वे रिहाइशी इलाकों में कहीं भी जल-जमाव नहीं होने दें. जिला परिषद परिसर से वापसी में भी कैड्टों ने स्वच्छता की आवश्यकता पर बल देते अनेक नारे लगाये, जिससे सड़कें गूंजती रहीं. 

जिला परिषद परिसर से लौटकर कैडटों ने महाविद्यालय परिसर की भी सफाई की. प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ ने साफ-सफाई के लिए कैड्टों के जोश और उमंग को देख कर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top