BREAKING NEWS
अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपर
No menu items available
BREAKING
अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
13 minutes ago
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
1 month ago
Advertisement

अजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

मिले सम्मान से ग्रामीणों में दौड़ी ख़ुशी की लहर, लगा बधाइयों का ताता डुमरांव। कहा जाता है की प्रतिभा किसी...

मिले सम्मान से ग्रामीणों में दौड़ी ख़ुशी की लहर, लगा बधाइयों का ताता

डुमरांव। कहा जाता है की प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नही होती जिसको अक्षरश: चरितार्थ करते हुए डुमरांव नगर के जलपुत्र से विख्यात अजय राय ने एक बार फिर से अपने बेहतर कार्यों के बदौलत बक्सर जिले का नाम का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है. हिमांचल प्रदेश के सोलन जिला में विकास फैमिली क्लब द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेमिनार सह सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रो में कार्य कर रहे देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोगों को सम्मानित किया गया. जिसमे अजय राय को जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया.

अजय को राष्ट्रीय पर नवाजे जाने की खबर पाकर ग्रामीण में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी. उनके चाहने वाले लोगों का बधाई देने का तांता लग गया. बताते चले की अजय बक्सर जिले से एक मात्र ऐसे युवा हैं जिनके नाम का चयन इस अवार्ड के लिए हुआ था विदित हो की यह कोई पहला मौका नही है जब अजय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया हो इसके पहले भी उन्हे कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है. स्थानीय लोगों का कहना है की अजय एक तेजतर्रार, मेहनती और होनहार युवा हैं उनका बचपन से ही समाजिक कार्यों में रुचित रहा है.

अजय को अपने मिट्टी के लिए कुछ कर गुजरने जाने की चाहत रही है. अजय को युवा को उन्हें अपना रॉल मॉडल मानते हैं. अजय को हिमांचल प्रदेश के सोलन जिले के उप समाहर्ता रजिंन्द्र वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजकुमार प्रसार, डाइट प्रधानाध्यापक गीतांजलि कश्यप, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सोलन हरिराम चंदेल, श्रीबाघ सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें अपने हाथों से मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जिसके लिए अजय ने उन्हें धन्यवाद भी दिया. इस सम्बन्ध में अजय का कहना है की यदि नेक इरादे और सकारात्मक सोच हों, तो जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है. यह दृष्टिकोण व्यक्ति को सही राह दिखाता है, तनाव कम करता और आत्मविश्वास बढ़ाकर सफलता के द्वार खोलता है. मौके पर संस्था के सी.ओ मनोज मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा कुमारी, स्टेट कोर्डिनेटर आशा शर्मा, राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षिका भागीरथी शर्मा, प्रदीप शर्मा बबिता सिंह सहित देश भर से आए दिग्गज मुख्य रूप से मौजूद रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top