BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
2 days ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
2 weeks ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाकर इसका लक्ष्य प्राप्त किया जाए : जिलाधिकारी

5 लाख रुपए तक की निशुल्क इलाज की मिलेगी सुविधा 31 जुलाई तक विशेष अभियान के तहत जन वितरण प्रणाली...

5 लाख रुपए तक की निशुल्क इलाज की मिलेगी सुविधा

31 जुलाई तक विशेष अभियान के तहत जन वितरण प्रणाली की दुकानों, जीविका, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाए 

मोतिहारी। जिला समाहरणालय स्थित डॉक्टर राधाकृष्णन सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने का निर्देश देते हुए जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसका अनुश्रवण करने एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाए गए शिविर का निरीक्षण करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा की 31 जुलाई तक विशेष अभियान के तहत जन वितरण प्रणाली की दुकानों, जीविका, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। आयुष्मान कार्ड बिल्कुल निशुल्क है। इस कार्ड के बन जाने से प्रतिवर्ष प्रति परिवार को 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज की सुविधा मिल जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में इसका लक्ष्य प्राप्त किया जाए। उनके द्वारा समीक्षा में पाया गया कि रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत इस क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं बनाने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी की वेतन काटने का निर्देश दिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं बीपीआरओ के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण डॉ विनोद कुमार सिंह को सदर अस्पताल सहित जिला के सभी अस्पतालों में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की उपस्थिति, साफ सफाई, दवा व इलाज के बेहतर व्यवस्था को सुनिश्चित कराने एवं नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। 

राशनकार्ड धारक अपने निकटतम कैंप में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है

सभी राशनकार्ड धारक अपने निकटतम कैंप में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। कैंप अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न स्तर पर एक साथ आयोजित किए जा रहें हैं।

जन वितरण प्रणाली दुकानों पर, पंचायत स्तर पर, प्रखंड स्तर पर नगर परिषद् स्तर पर या खुद से भी मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन कर सभी लाभुक इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ज्ञात हो कि जिन लाभुकों का e-KYC पूर्ण है वह स्वयं भी इस पोर्टल पर https://beneficiary.nha.gov.in/ पर अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त समीर सौरभ, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, एडीएम पीजीआरओ शैलेंद्र भारती, एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश्वरी पांडे, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ अनुपम, डीसीएलआर सदर सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top