BREAKING NEWS
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
No menu items available
BREAKING
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
1 week ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
1 week ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
1 week ago
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षा
1 week ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
2 weeks ago
Advertisement

मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या को लेकर डीएम ने किया घाटों का निरीक्षण

रामरेखा घाट व सिपाही घाट पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा बक्सर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी को जिला...

रामरेखा घाट व सिपाही घाट पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा

बक्सर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी को जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला द्वारा मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के पूर्व अवसर पर रामरेखा घाट एवं सिपाही घाट का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, स्वच्छता प्रभारी नगर परिषद, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के क्रम में स्वच्छता पदाधिकारी नगर परिषद द्वारा बताया गया।

।सिपाही घाट के पश्चिमी भाग में पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूर्वी भाग को पार्किंग क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। पतंग महोत्सव के अंतर्गत जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा एवं नजारत उप समाहर्ता के समन्वय से कुल सात प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें— फ्लैश मॉब डांस, म्यूजिकल चेयर, सैक रेस, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, हैंडबॉल एवं पतंग प्रतियोगिता शामिल हैं।

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया कि— कार्यक्रम स्थल के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग की जाए। पर्याप्त डस्टबिन, पेयजल एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित हो। वहीं कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को कार्यक्रम स्थल के समीप अस्थायी शौचालय अधिष्ठापित कराने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रामरेखा घाट की सीढ़ियों पर स्थानीय पंडाओं द्वारा बड़ी संख्या में चौकियां लगाई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। इस पर नगर परिषद को चौकियां हटवाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही घाट पर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर केवल विज्ञापन प्रसारित होने पर आपत्ति जताते हुए आपदा संबंधी चेतावनी संदेशों के नियमित प्रसारण का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण में शौचालय साईनेज दूर पाए जाने पर उसे शौचालय के आसपास लगाने, पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था करने तथा आसपास की गलियों में जमा कचरा हटाने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा— सभी सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने व आवश्यकतानुसार नए कैमरे लगाने, 24×7 माइकिंग सिस्टम चालू रखने,
भी लाइट व हाईमास्ट लाइट दुरुस्त रखने, श्रद्धालुओं के लिए बने चेंजिंग रूम को व्यवस्थित ढंग से निर्मित कराने के निर्देश दिए गए।

किला मैदान के पास चिन्हित पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया गया। नगर परिषद को वाहनों की पार्किंग हेतु स्पष्ट साईनेज लगाने का आदेश दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि मकर संक्रांति के अवसर पर
रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुदृढ़ यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मकर संक्रांति एवं मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top