BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 week ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
3 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
4 weeks ago
Advertisement

डुमरांव में जन्म–मृत्यु रजिस्ट्रीकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

डुमरांव। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्य में संलग्न पदाधिकारियों तथा डाटा एंट्री ऑपरेटरों...

डुमरांव। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्य में संलग्न पदाधिकारियों तथा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के क्षमतावर्द्धन हेतु अनुमंडल डुमरांव का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड सभागार, डुमरांव में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में वकील प्रसाद सिंह, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, नावानगर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अनुमंडल दंडाधिकारी, डुमरांव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु), डुमरांव का स्वागत किया गया। इसके उपरांत अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में हेमंत कुमार चौबे, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, इटाढ़ी एवं अभय प्रताप सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी कार्यालय, बक्सर द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण का महत्व, प्रशासनिक ढांचा, रजिस्ट्रीकरण खंड, रजिस्ट्रार की नियुक्ति, अनुज्ञा, विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी का आदेश, विलंब पंजीकरण, त्रुटि सुधार, उपबंधों का अनुपालन नहीं करने पर जुर्माने का प्रावधान, प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रपत्रों के साथ-साथ जन्म एवं मृत्यु अधिनियम 1969, जन्म एवं मृत्यु अधिनियम 2023, बिहार राज्य जन्म एवं मृत्यु अधिनियम 1999 एवं संशोधित नियमावली 2025 के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही बक्सर जिले में जीवनांक की उपलब्धि की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त dc.crsorgi पोर्टल पर निबंधन की तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का नियमसंगत समाधान किया गया।

उक्त अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु), डुमरांव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नावानगर एवं सिमरी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, डुमरांव अनुमंडल के पंचायत सचिव-सह-रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु), उनके कार्यपालक सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top