BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
3 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर मुशहरी में बच्चों के बीच बैग वितरण, उत्साह से भरे नन्हें कदम

मधुबनी। झंझारपुर प्रखण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर मुशहरी में शनिवार को बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की...

मधुबनी। झंझारपुर प्रखण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर मुशहरी में शनिवार को बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में सामूहिक प्रार्थना से हुई। इस विशेष अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी। विद्यालय परिवार ने इसे शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

प्रधान शिक्षिका मुन्नी कुमारी ने बैग वितरण करते हुए कहा कि “माता-पिता की आशा है, गुरुजन का है मान। मेहनत से बच्चे करें, अपना ऊँचा स्थान।” उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, समय का सदुपयोग करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा दी। प्रधान शिक्षिका ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन बच्चों को शैक्षणिक साधन उपलब्ध कराना है, जिनके पास संसाधनों की कमी है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में किरण कुमारी, सचिंद्र साहू तथा अशर्फी मुखिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शिक्षकों ने बच्चों को नए बैग संभालकर रखने, पुस्तकों की महत्ता समझने तथा शिक्षा के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है और विद्यालय द्वारा किए जाने वाले प्रयास बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा भी प्रदर्शित की, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन के इस कदम की सराहना की और आशा जताई कि आगे भी इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों का मनोबल बढ़ाती रहेंगी।

बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे कार्यक्रम को सार्थक बना दिया। विद्यालय प्रबंधन ने आगे भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top