BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के उद्देश्य से नामांकन प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण आयोजित

बक्सर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के उद्देश्य से नामांकन प्रक्रिया संबंधी...

बक्सर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के उद्देश्य से नामांकन प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आज समाहरणालय सभागार, बक्सर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, बक्सर ने की।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी 4 निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ERO), सभी सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी (AERO) एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का आयोजन प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

नामांकन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियाँ

अधिसूचना जारी होने की तिथि – 10 अक्टूबर 2025
• 11 एवं 12 अक्टूबर 2025 को सरकारी अवकाश होने के कारण उन दिनों नामांकन कार्य/दफ़्तर बंद रहेगा और नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
• नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि – 17 अक्टूबर 2025 (दोपहर 3:00 बजे तक)
• नामांकन पत्रों की जाँच (Scrutiny) – 18 अक्टूबर 2025
• नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि – 20 अक्टूबर 2025
• मतदान की तिथि – 06 नवम्बर 2025
• मतगणना की तिथि – 14 नवम्बर 2025

नोट: 11 एवं 12 अक्टूबर को अवकाश के कारण उम्मीदवारों/दलों से अनुरोध है कि वे अपने नामांकन के लिए अन्य निर्धारित तिथियों का ही पालन करें। अंतिम तिथि (17 अक्टूबर) पर समय का कड़ाई से पालन आवश्यक होगा।

नामांकन प्रक्रिया से जुड़े मुख्य बिंदु (प्रशिक्षण में चर्चा):

1. प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम 4 नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है।
2. नामांकन पत्र केवल आरओ/एआरओ के समक्ष ही दाखिल होगा।
3. मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी हेतु 1 प्रस्तावक, जबकि अमान्यता प्राप्त दल/स्वतंत्र प्रत्याशी हेतु 10 प्रस्तावक आवश्यक।
4. आवश्यक दस्तावेज –
• प्रपत्र-26 (शपथ पत्र) – मजिस्ट्रेट/शपथ आयुक्त के समक्ष सत्यापित।
• मतदाता सूची से प्रमाणित अंश।
• प्रपत्र A एवं B (राजनीतिक दलों हेतु)।
• जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
• सुरक्षा जमानत राशि – सामान्य: ₹10,000 एवं SC/ST: ₹5,000।
• शपथ/प्रतिज्ञान पत्र।
5. नामांकन प्रक्रिया की सतत वीडियोग्राफी एवं CCTV निगरानी अनिवार्य।
6. प्रत्याशी को अपनी संपत्ति, देनदारी एवं आपराधिक मामलों का विवरण प्रस्तुत करना होगा।
7. प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन हेतु सुविधा पोर्टल (Suvidha Portal) का भी उपयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन भरा गया फॉर्म प्रिंट कर नोटरी/मजिस्ट्रेट से प्रमाणित कर प्रत्येक पृष्ठ पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा।

जिलाधिकारी का संदेश :

प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम बक्सर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध होनी चाहिए। प्रत्येक स्तर पर CCTV/वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों के अनुसार सहायता प्रदान की जाए।

अपील :-

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, संभावित प्रत्याशियों तथा मतदाताओं से अपील की है कि वे 11 एवं 12 अक्टूबर को कार्यालय बंद रहने की सूचना को ध्यान में रखें, निर्दिष्ट तिथियों पर ही नामांकन संबंधित कार्य कराएँ तथा अंतिम तिथि का समय सुनिश्चित करें।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top