BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
9 hours ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 day ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

राष्ट्रकवि दिनकर जयंती पर काव्य एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओम मिड़ा वेलफेयर फाउंडेशन, गया के तत्वावधान में डुमरांव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा डुमरांव। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’...

ओम मिड़ा वेलफेयर फाउंडेशन, गया के तत्वावधान में डुमरांव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

डुमरांव। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर रविवार को ओम मिड़ा वेलफेयर फाउंडेशन, गया के तत्वावधान में बीसीसी संस्थान, डुमरांव में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काव्य पाठ एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरांव थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंहा एवं दीपक प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से राष्ट्रकवि दिनकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम मिड़ा फाउंडेशन के विनय प्रकाश ने की, जबकि मंच संचालन बाबू चंचल ने उत्साहपूर्ण अंदाज में किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुमित्रा महिला महाविद्यालय के भूगोल प्रवक्ता सह योग प्रशिक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह, प्रो. ऊषा रानी, राजीव पाठक, प्रधानाध्यापक मोहम्मद अशफाक अंसारी, प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्रा, हिमांशु शेखर, भारत मिश्रा एवं पुष्पा कुमारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के जज के रूप में कवयित्री मीरा सिंह मीरा, अनुराग मिश्रा और डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम में जूनियर वर्ग में सृष्टि सौम्या ने प्रथम, अविनाश कुमार ने द्वितीय तथा अभिज्ञान प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग के काव्य पाठ में निधि कुमारी ने प्रथम, ओम जी ने द्वितीय तथा जया लक्ष्मी एवं काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में पूजा कुमारी ने प्रथम, आराध्या कुमारी ने द्वितीय एवं बिट्टू कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर उत्साहित किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंहा ने कहा कि “ऐसे आयोजन से बच्चों में साहित्यिक रुचि और सृजनशीलता का विकास होता है। समाज में साहित्य के प्रति लगाव बढ़े, इसके लिए इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।”

वहीं मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि “राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के काव्य हमारे भीतर राष्ट्रीयता, स्वाभिमान और जोश का संचार करते हैं। आज के युवाओं के लिए यह आवश्यक है कि वे दिनकर जी के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में ऊर्जावान परिवर्तन लाएँ।”

कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद इमरान, प्रकाश गुप्ता, रोशनी कुमारी, मोनिका कुमारी, विश्वजीत पाठक, मिलन प्रकाश गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रकवि दिनकर के प्रसिद्ध काव्य “सिंहासन खाली करो कि जनता आती है” के सामूहिक पाठ के साथ किया गया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top