BREAKING NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
No menu items available
BREAKING
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
9 hours ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
3 days ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
Advertisement

जगतारिणी उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दुर्गा पूजा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर, खम्हार। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जगतारिणी उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हार में शनिवार को भव्य एवं रंगारंग...

समस्तीपुर, खम्हार। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जगतारिणी उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हार में शनिवार को भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से माता दुर्गा की महिमा का वर्णन करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी करारा प्रहार किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा पूजा की झांकी से हुई। शिक्षिका सुमन सौरभ के नेतृत्व में बच्चियों ने माता दुर्गा के नौ रूपों की झांकी प्रस्तुत की। इसमें शक्ति और भक्ति का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला कि उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे। झांकी में नव दुर्गा ने नारी शक्ति का संदेश देते हुए समाज सुधार की अपील की।

छात्राओं ने नृत्य-नाट्य के माध्यम से दहेज प्रथा, जातिवाद, प्रदूषण, भेदभाव, भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोज़गारी, अशिक्षा और जनसंख्या वृद्धि जैसी सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया। उनका संदेश था कि यदि इन बुराइयों का उन्मूलन हो जाए, तो समाज अधिक समृद्ध और सुरक्षित बन सकता है। इस प्रस्तुति को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिषासुर वध की झांकी रही। छात्राओं ने बड़ी ही प्रभावशाली ढंग से महिषासुर का वध कर देवी शक्ति की विजय का चित्रण किया। इसके बाद पूरे विद्यालय परिसर में सामूहिक आरती का आयोजन हुआ। ध्वनि और संगीत के बीच श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरूण ठाकुर, प्रधानाध्यापिका आरती आनंद, तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे-बच्चियां भी कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे। सभी ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने लोकगीत और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। साथ ही पारंपरिक व आधुनिक नृत्य ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा विद्यालय प्रांगण तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करना था, बल्कि समाज सुधार का संदेश देना भी रहा। बच्चियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि नारी शक्ति केवल पूजा की मूर्ति नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन की प्रेरणा भी है।

कुल मिलाकर, जगतारिणी उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खम्हार का यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक संदेश का अद्वितीय संगम रहा, जिसने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top