BREAKING NEWS
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
No menu items available
BREAKING
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 days ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 week ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
2 weeks ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 weeks ago
Advertisement

डीके कॉलेज की नई प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी का सम्मान, विकास फैमिली क्लब ने किया अभिनंदन

डुमरांव। विकास फैमिली क्लब की ओर से डीके कॉलेज की नई प्राचार्या प्रोफेसर वीणा कुमारी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया...

डुमरांव। विकास फैमिली क्लब की ओर से डीके कॉलेज की नई प्राचार्या प्रोफेसर वीणा कुमारी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के निर्देशक मनोज मिश्रा एवं क्लब के मीडिया प्रभारी सह योग प्रशिक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने प्राचार्या को अंगवस्त्र, डायरी, पुस्तक एवं लेखनी भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं प्रवक्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे और भी गरिमामयी बना दिया।

सम्मान ग्रहण करते हुए प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने भावुक स्वर में कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं बल्कि धरीक्षणा कुंअरी की गरिमा और इस ऐतिहासिक संस्थान की प्रतिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पद पर बैठकर विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का अवसर मिला है। उनका संकल्प है कि डीके कॉलेज का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरव के साथ स्थापित हो और यहां के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा से समाज और देश का मान बढ़ाएं।

विकास फैमिली क्लब के निर्देशक मनोज मिश्रा ने कहा कि डीके कॉलेज में पहली बार किसी महिला ने प्राचार्या का पद संभाला है। यह न केवल कॉलेज के लिए गौरव का विषय है बल्कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रो. वीणा कुमारी अपने नेतृत्व से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी और समाज में महिला नेतृत्व का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

वहीं क्लब के मीडिया प्रभारी सह योग प्रशिक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण से पूरे परिवार और समाज का सशक्तिकरण होता है। जब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आती हैं तो शिक्षा और संस्कार का वातावरण और समृद्ध होता है। उन्होंने कहा कि प्राचार्या के मार्गदर्शन में विद्यार्थी निश्चित रूप से अपने सपनों के मुकाम तक पहुंचेंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. राजू मोची, डॉ. शशी भूषण, प्रो. अरबाब खां सहित अन्य प्रवक्ता एवं कॉलेज परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया कि प्राचार्या के नेतृत्व में कॉलेज की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

डीके कॉलेज की पहली महिला प्राचार्या बनने का अवसर जहां समाज में महिला नेतृत्व की बढ़ती भूमिका का संकेत है, वहीं यह सम्मान समारोह नारी शक्ति और शिक्षा के महत्व का सशक्त संदेश देता है। विकास फैमिली क्लब द्वारा किया गया यह अभिनंदन न केवल एक व्यक्तिगत सम्मान है बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top