BREAKING NEWS
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
No menu items available
BREAKING
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम
8 hours ago
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद में
1 week ago
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
2 weeks ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
2 weeks ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 month ago
Advertisement

बिजली विभाग की कुव्यवस्था के खिलाफ डुमराँव में महाधरना शुरू

स्वयं शक्ति के बैनर तले नागरिकों ने उठाई मूलभूत मांगें डुमराँव। बिजली विभाग की लापरवाही और अव्यवस्थित कार्यप्रणाली से नाराज...

स्वयं शक्ति के बैनर तले नागरिकों ने उठाई मूलभूत मांगें

डुमराँव। बिजली विभाग की लापरवाही और अव्यवस्थित कार्यप्रणाली से नाराज नागरिकों ने स्वयं शक्ति संगठन के बैनर तले सोमवार से महाधरना की शुरुआत की। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरज मिश्रा ने की, जबकि संचालन विजय सिन्हा द्वारा किया गया।

धरना प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग की कुव्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कई अहम मांगें सामने रखीं। इनमें प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं— पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर लगाए जाएँ, ताकि बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या से निजात मिल सके।डुमराँव ग्रिड को उसकी खपत के अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जाए। नगर में लगे सभी जर्जर तारों को बदला जाए ताकि दुर्घटनाओं और बार-बार की खराबी से मुक्ति मिले।

बिजली विभाग में मित्रयों की पर्याप्त संख्या में बहाली हो, जिससे कार्यकुशलता बढ़े। विभाग द्वारा जारी जनसुनवाई नंबरों का सही संचालन और समस्याओं का समय पर निस्तारण किया जाए। लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को नियमित और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिल सके। आंधी-पानी के दिनों में बार-बार तार टूटने की समस्या खत्म करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में तारों को अंडरग्राउंड किया जाए।

महाधरना के पहले दिन बिजली विभाग के जिला स्तर के पदाधिकारी और स्थानीय जेई धरना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने धरनार्थियों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। धरनार्थियों का कहना था कि जब तक लिखित और ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में शामिल नागरिकों ने कहा कि डुमराँव में बिजली की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर जलने, बार-बार तार टूटने और शिकायतों की अनदेखी जैसी समस्याओं से जनता त्रस्त है। उपभोक्ताओं का कहना था कि विभाग की लापरवाही से आम लोगों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिक, संगठन के कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह आंदोलन जनता की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ा है। लोगों ने नारेबाजी कर विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और चेतावनी दी कि जब तक माँगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

डुमराँव में बिजली विभाग की कुव्यवस्था को लेकर शुरू हुआ यह महाधरना केवल स्थानीय समस्या का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की जनता की आवाज है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी माँगें पूरी होने तक वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। अब देखना यह होगा कि विभाग जनता के आक्रोश को समझते हुए ठोस कदम कब और कैसे उठाता है।

मौके पर धीरज कुमार मिश्रा, मनीष मिश्रा, सर्वेश कुमार पाण्डेय, अजय यादव, राजेश मिश्र, अशोक गुप्ता, आलोक सिन्हा, डब्लू मिश्रा, विजय सिन्हा, आलोक तिवारी, रोहित सिंह, मोहन केशरी, अविनाश तिवारी, बप्पी, शौर्य केशरी, भीम मिश्रा, विकी सिंह, शेखर वर्मा, मोहन चौधरी, अशोक राय सहित अन्य मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top