BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
7 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

नालंदा : कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने थामा कांग्रेस का दामन

भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार ने कहा छोटे मुखिया को कांग्रेस में आने से पार्टी में आएगी मजबूती...

भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार ने कहा छोटे मुखिया को कांग्रेस में आने से पार्टी में आएगी मजबूती

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम बिहार शरीफ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह बिहार के सह प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में शामिल होने के लिए नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया अपने हजारों समर्थकों के साथ गाजे बाजे के साथ राजेंद्र आश्रम कार्यालय में पहुंचे।

मिलन समारोह में आए कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मिलन समारोह बिहार प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अल्लावरु जी की देखरेख एवं निर्देशन में किया गया है।

उन्होंने राजेंद्र आश्रम के खचाखच भरे सभागार एवं सभागार से बाहर के लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में हम लोग मजबूत प्रत्याशी का चयन कर चुनाव लड़ाएंगे। इसी कड़ी में नालंदा से एक मजबूत साथी छोटे मुखिया हम लोग के पार्टी से जुड़े हैं। हम लोग कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत करते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने अपना मन बना लिया है कि बरसों से जमी हुई इस निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसी कड़ी में हम लोग नालंदा जिला के सातों विधानसभा सीट पर महागठबंधन का परचम लहराएंगे। इस बार नालंदा के सातों सीट पर कांग्रेस पार्टी एवं महागठबंधन का झंडा लहराएगा।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपने संघर्ष के साथियों एवं जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छोटे मुखिया ने कहा की आज और अभी से ही हमारे कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम करना शुरू कर दें। उन्होंने सह प्रभारी देवेंद्र जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी में सम्मिलित करने के लिए वे स्वयं आएं है। इसके लिए मैं जीवन भर देवेंद्र जी का ऋणी रहूंगा।

जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे मुखिया को कांग्रेस में आने से कांग्रेस मजबूत होगी। उनका सदस्यता ग्रहण करने से जिले के नौजवान एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की ओर से नालंदा सीट कांग्रेस की झोली में आती है तो वहां से हम लोग छोटे मुखिया को ही उम्मीदवार बनाएंगे।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि अभी से ही पूरे जिले में सभी विधानसभा में चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और भाजपा आरएसएस एवं जदयू को इस जिले से सफाई का काम करें। राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग अपने-अपने बूथों एवं पंचायत में कांग्रेस पार्टी का घर-घर तक माई बहन सम्मान योजना से लेकर जो भी कार्य हमारे कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया गया है, उसका प्रचार प्रसार करें।

उन्होंने कहा कि भले ही प्रत्याशी चुनाव लड़ता है लेकिन चुनाव लड़वाने का और उसे विजय दिलाने का काम कार्यकर्ताओं का होता है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आज हम लोगों के बीच हमारे सह प्रभारी देवेंद्र जी आए हुए हैं। हम लोग इन्हीं के देखरेख में नालंदा में पार्टी को मजबूत करेंगे एवं घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार कर महागठबंधन को सातों सीट पर जीत दिलाएंगे।

इस मिलन समारोह के अवसर पर जिला कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रागिनी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फवाद अंसारी पूर्व अध्यक्ष कैप्टेन शाहिद, सर्वेंद्र कुमार, अश्विनी गौरव नव प्रभात प्रशांत जीत राज के अलावे नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता के साथ हजारों की संख्या में छोटे मुखिया जी के समर्थक उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top