BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका अनीता यादव सहित कई शिक्षक हुए सम्मानित

बक्सर। आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार और भारत ज्ञान विज्ञान समिति बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर के इटाढ़ी...

बक्सर। आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार और भारत ज्ञान विज्ञान समिति बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर के इटाढ़ी रोड स्थित विश्वनाथ गार्डन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक बद्री पाल ने की, जबकि संचालन मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रधान शिक्षक रमाकांत राम एवं आसा पर्यावरण सुरक्षा के संयोजक शिक्षक विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह का उद्घाटन दधीचि देह दान समिति बक्सर की अध्यक्ष एवं नगर परिषद बक्सर की पूर्व चेयरमैन मीना सिंह, राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका अनीता यादव, अधिवक्ता जनार्दन सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह एवं रामवचन बौद्ध ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर दर्जनों अवकाश प्राप्त शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मीना सिंह ने कहा कि “शिक्षक ही समाज के वास्तविक पथ प्रदर्शक होते हैं। राष्ट्र निर्माण की नींव शिक्षा पर आधारित है और इसका निर्वहन सबसे अधिक शिक्षक ही करते हैं। नई पीढ़ी को संस्कार, ज्ञान और सकारात्मक सोच देने का कार्य शिक्षक करते हैं। शिक्षक सम्मान समारोह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शिक्षा जगत के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है।”

उन्होंने आगे कहा कि अनीता यादव ने राजकीय पुरस्कार प्राप्त कर साबित कर दिया है कि बक्सर में भी शिक्षा की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि शिक्षा दान के साथ-साथ मानवता की सेवा के लिए दधीचि देह दान समिति से जुड़ें और रक्त दान, नेत्र दान, अंग दान व देह दान के लिए समाज को प्रेरित करें।

मुख्य अतिथि एवं राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका अनीता यादव ने कहा कि “हमें अपने कार्य का दस्तावेजीकरण अवश्य करना चाहिए। बक्सर में अच्छे शिक्षकों की कोई कमी नहीं है, और मैं चाहती हूं कि अगले वर्ष हमारे जिले से कम से कम पांच शिक्षक सम्मानित हों। यह पुरस्कार हमें अपनी जिम्मेदारी और बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करता है।” उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों, साक्षरता कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे और बेहतर करने का प्रयास करेंगी।

इस अवसर पर जुनैद आलम, संजीव कुमार, रामकेश्वर सिंह, दरोगा सिंह, चंद्र देव सिंह, बबन सिंह, नीरज कुमार, टोडरमल प्रसाद, डॉ. सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र पाल, ब्रजेश कुमार, शत्रुघ्न चौरसिया, रमेश चंद्र, हरेंद्र कुमार, मंतोष कुमार, उषा मिश्रा, नीलम श्रीवास्तव, डॉ. राधेश्याम सिंह, शम्मा प्रवीण, सविता कुमारी, सावित्री सिंह, संगीता कुमारी, उर्मिला कुमारी, सुनीता कुमारी, रंजू सिंह, नीलम कुमारी, ममतेश्वरी सिंह, विनीता सिंह, शमशाद खान, रोहित कुमार, चंदन कुमार, कमलेश्वर कुमार, ललन सिंह, गया प्रसाद सिंह, विवेक चौधरी, शारदा देवी, राज शेखर, केआरपी सुनिता कुमारी, उषा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

समापन पर संयोजक विपिन कुमार ने कहा कि “हमें शिक्षा दान और देह दान के साथ-साथ पौधा दान के लिए भी संकल्पित होना होगा। तभी एक शिक्षित, मानवता से ओत-प्रोत और शुद्ध ऑक्सीजन से भरपूर वातावरण का निर्माण कर पाएंगे तथा धरती को जीवन जीने योग्य बना पाएंगे।”

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top