BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

मध्य विद्यालय तरियानी, जाले में चार शिक्षिकाओं का विदाई समारोह, बच्चों की आंखें हुईं नम

दरभंगा से अंजू अन्नु की रिपोर्ट – दरभंगा। सोमवार को मध्य विद्यालय तरियानी, जाले में भावुक माहौल के बीच विदाई...

दरभंगा से अंजू अन्नु की रिपोर्ट –

दरभंगा। सोमवार को मध्य विद्यालय तरियानी, जाले में भावुक माहौल के बीच विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की चार शिक्षिकाएँ—रजनी, नीलम देवी, तुलसी कुमारी और रूपा कुमारी—का स्थानांतरण होने पर यह समारोह प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रार्थना से की गई, जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने स्थानांतरित हो रही शिक्षिकाओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि इनके परिश्रम और लगन से विद्यालय ने शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि शिक्षिका का स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन बच्चों और सहकर्मियों के लिए यह पल भावनाओं से भरा होता है।बच्चों की फेवरेट रही शिक्षिका रजनी के सम्मान में माहौल और भी भावुक हो गया। रजनी कक्षा-कक्ष में अपनी सहजता, स्नेह और अनुशासनप्रिय स्वभाव के कारण बच्चों के बीच विशेष पहचान रखती थीं। उनके स्थानांतरण की खबर से ही बच्चे मायूस थे।

विदाई समारोह के दौरान कई बच्चों की आंखें नम हो गईं। बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षिका को विदाई देते हुए हाथ से बनाए गए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड और शुभकामनाओं से भरे संदेश भेंट किए।शिक्षिका रजनी का स्थानांतरण अब मध्य विद्यालय खरारी बालक, बहेड़ी (दरभंगा) में हुआ है। बच्चों ने उन्हें नए विद्यालय में भी सफलता की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि वे अपनी नई जिम्मेदारी में भी उतनी ही लगन और स्नेह के साथ बच्चों का भविष्य संवारेंगी।

विद्यार्थियों ने मंच से गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत कर शिक्षिकाओं के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। छोटे बच्चों ने कहा कि वे शिक्षिका की डांट में भी मां जैसा स्नेह पाते थे, वहीं बड़े बच्चों ने उन्हें मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत बताया। रजनी सहित सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों के स्नेह और सम्मान से अभिभूत होकर आभार प्रकट किया।

समारोह में नीलम देवी, तुलसी कुमारी और रूपा कुमारी ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक और बच्चों के सहयोग से उनका कार्यकाल सुखद और यादगार रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, मेहनत और अनुशासन का पालन करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए यह दिन विदाई का जरूर है, लेकिन यह नई शुरुआत का भी प्रतीक है।

उन्होंने शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नए विद्यालय में भी वे अपनी शिक्षा, संस्कार और अनुशासन से बच्चों का जीवन संवारेंगी। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सच्ची शुभकामनाएँ और दुआएँ हमेशा उनके साथ रहेंगी।

विदाई समारोह का समापन विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत समूह गीत से हुआ। भावनाओं और यादों से भरे इस मौके पर हर किसी की आंखें छलक उठीं। यह समारोह इस बात का प्रमाण रहा कि शिक्षक और छात्रों का रिश्ता केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह स्नेह, विश्वास और आदर की गहरी डोर से बंधा होता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top