BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
1 week ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
4 weeks ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

इको क्लब गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एआरपी रिजवाना खातून ने यूपीएस खानपुर चित्ररावल का किया सपोर्टिव सुपरविजन आजमगढ़। ब्लॉक मिर्जापुर के अंतर्गत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय...

एआरपी रिजवाना खातून ने यूपीएस खानपुर चित्ररावल का किया सपोर्टिव सुपरविजन

आजमगढ़। ब्लॉक मिर्जापुर के अंतर्गत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर चित्ररावल में वृहस्पतिवार को एआरपी (अकेडमिक रिसोर्स पर्सन) अंग्रेजी, रिजवाना खातून द्वारा सपोर्टिव सुपरविजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, शिक्षण प्रक्रिया, विद्यार्थियों की संलग्नता, शिक्षकों की कार्यशैली और विद्यालय वातावरण का अवलोकन किया गया।

सुपरविजन के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इको क्लब गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक क्रियाकलाप कराए गए। रिजवाना खातून ने बच्चों से संवाद कर उन्हें पर्यावरण प्रदूषण के कारण, प्रभाव और उससे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है और इस कार्य में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इको क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों को पौधरोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक उपयोग में कमी, स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों की महत्ता समझाई गई। इसके अतिरिक्त समूह चर्चा, पोस्टर निर्माण, कविता लेखन तथा नारे लेखन के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया गया।

बच्चों ने “हरित क्रांति लाओ, पृथ्वी बचाओ”, “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे नारों के साथ कार्यक्रम में जोशपूर्ण भागीदारी की। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता देखकर एआरपी रिजवाना खातून ने प्रसन्नता व्यक्त की और शिक्षकों की सराहना की।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने बताया कि इको क्लब के माध्यम से बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित की जा रही है। विद्यालय स्तर पर नियमित रूप से पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां कराई जाती हैं जिससे बच्चों का आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ रही है।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, इको क्लब के सदस्य छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय अभिभावक भी उपस्थित रहे। अंत में एआरपी रिजवाना खातून ने विद्यालय टीम को बेहतर क्रियान्वयन के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में और भी नवाचार अपनाने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर एक सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया जिसमें सभी ने पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का वादा किया। कुल मिलाकर यह कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता, भागीदारी और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top