BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 hours ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 hours ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
1 week ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
1 week ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
1 week ago
Advertisement

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय हरैया में राखी प्रतियोगिता और पर्यावरण रक्षा संकल्प

आजमगढ़। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय हरैया, शिक्षा क्षेत्र पल्हनी में गुरुवार को एक विशेष आयोजन का...

आजमगढ़। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय हरैया, शिक्षा क्षेत्र पल्हनी में गुरुवार को एक विशेष आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सहायक अध्यापिका रंजीता शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राखी प्रतियोगिता में छात्रों ने रंग-बिरंगी, आकर्षक व पारंपरिक राखियों का निर्माण कर देशभक्ति की भावना को साकार किया। बच्चों ने अपने हाथों से बनी राखियों में न सिर्फ सौंदर्य का समावेश किया बल्कि उनमें सामाजिक संदेश भी पिरोया। प्रतियोगिता के दौरान देशभक्ति गीतों और स्लोगनों की गूंज से विद्यालय परिसर देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो उठा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रक्षाबंधन पर्व की महत्ता, भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा तथा भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जागरूकता के साथ प्रस्तुत करना रहा। इस पहल के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।

इसके साथ ही विद्यालय की इको क्लब टीम की सहभागिता से एक और अभिनव पहल की गई। विद्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधों को छात्रों द्वारा राखी बांधी गई और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस पर्यावरणीय जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को यह संदेश देना था कि जैसे हम अपने प्रियजनों की रक्षा करते हैं, वैसे ही हमें प्रकृति और वृक्षों की भी सुरक्षा करनी चाहिए। पेड़ों को राखी बांधकर यह संकल्प लिया गया कि हम इनका संरक्षण करेंगे, इन्हें नुकसान नहीं पहुंचने देंगे और हरियाली को बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।

शिक्षिका रंजीता शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा” केवल एक झंडा फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, संस्कृति और सामाजिक दायित्वों का संगम है। उन्होंने बच्चों को प्रकृति से जुड़ने, देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और आपसी प्रेम व सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया।

सफलतापूर्वक संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने न सिर्फ रक्षाबंधन के पर्व को नए आयाम दिए बल्कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला में बच्चों के मन में देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का बीजारोपण भी किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पूरा आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से करने की आवश्यकता जताई।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top