BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

लोकतंत्र के महापर्व को बच्चों ने बनाया रोचक — मतदान जागरूकता गतिविधियों से गूंजा विद्यालय परिसर

पर्दा कन्या मध्य विद्यालय, आरा नगर में शिक्षिका आरज़ू कुमारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी, पेंटिंग, निबंध, मेहंदी प्रतियोगिता व...

पर्दा कन्या मध्य विद्यालय, आरा नगर में शिक्षिका आरज़ू कुमारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी, पेंटिंग, निबंध, मेहंदी प्रतियोगिता व डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान आयोजित

आरा (भोजपुर)। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पूरे राज्य में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पर्दा कन्या मध्य विद्यालय, आरा नगर में शिक्षिका आरज़ू कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों के बीच मतदान संबंधी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने मतदान की प्रक्रिया को न केवल समझा, बल्कि अपने रचनात्मक और सामाजिक योगदान से मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया।

बच्चों ने सीखी मतदान प्रक्रिया

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में आयोजित चेतना सत्र से हुई। शिक्षिका आरज़ू कुमारी ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका और प्रत्येक नागरिक के अधिकार व जिम्मेदारी के बारे में बताया। इसके बाद बच्चों ने मॉक पोलिंग बूथ तैयार कर मतदान की प्रक्रिया का अभ्यास किया, जिससे उन्हें चुनाव की वास्तविक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।

प्रभात फेरी और जागरूकता गीत से गूंजा नगर

विद्यालय की छात्राओं ने “पहले मतदान, फिर जलपान” के नारे के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर प्रभात फेरी निकाली। बच्चों ने आकर्षक मतदान जागरूकता गीत गाकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षिका आरज़ू कुमारी द्वारा रचित गीत “मतदान करो देश सँवारो” ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

मेहंदी प्रतियोगिता व रसोईया बहनों की सहभागिता

कार्यक्रम की विशेषता रही मेहंदी प्रतियोगिता, जिसमें छात्राओं ने अपने हाथों पर लोकतंत्र और मतदान से जुड़े सुंदर संदेश उकेरे। “मेरा वोट, मेरा अधिकार” और “हर वोट से बने सरकार” जैसे नारे मेहंदी की कलाकृति में झलकते दिखाई दिए। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की रसोईया बहनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने भी बच्चों के साथ मिलकर मतदान के महत्व पर चर्चा की और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की।

पोषक क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान

विद्यालय की शिक्षिका आरज़ू कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने लोगों को बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर व्यक्ति का मतदान करना अनिवार्य है। उन्होंने पर्चे और नारे के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया।

रचनात्मक प्रतियोगिताओं से बढ़ी जागरूकता

विद्यालय में आयोजित पेंटिंग, रंगोली और निबंध लेखन प्रतियोगिता ने बच्चों की रचनात्मकता को उजागर किया। चित्रों और नारों के माध्यम से छात्राओं ने मतदान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।

शिक्षिका आरज़ू कुमारी का संदेश

शिक्षिका आरज़ू कुमारी ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ना आवश्यक है ताकि वे भविष्य में जागरूक नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार और रसोईया बहनों की सहभागिता ने इस अभियान को और अधिक प्रभावी बना दिया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जिम्मेदार मतदान की भावना को मजबूत करते हैं और लोकतंत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाते हैं।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top