BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
4 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

अयानत संस्थान द्वारा पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम

डुमरांव, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डुमरांव के सफाखाना रोड स्थित अयानत समाजसेवी संस्थान के बैनर तले...

डुमरांव, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डुमरांव के सफाखाना रोड स्थित अयानत समाजसेवी संस्थान के बैनर तले जन-जागरूकता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अभियान में संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नगर भ्रमण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान परिसर से हुई, जहाँ छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और पर्यावरण-संबंधी स्लोगन लेकर नगर भ्रमण पर निकले। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि अगर पृथ्वी को बचाना है, तो वृक्षारोपण अनिवार्य है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

इस अभियान के तहत डुमरांव के कई महत्वपूर्ण स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया। महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय, छठिया पोखरा, शहीद पार्क एवं नगर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

मौके पर अयानत संस्थान के सचिव मनोरंजन कुमार ने ‘ग्रीन डुमरांव’ का संकल्प लेते हुए कहा कि डुमरांव को हराभरा और स्वच्छ बनाना हमारा लक्ष्य और कर्तव्य है। इसके लिए उन्होंने विशेष ‘पर्यावरण रक्षक टीम’ का गठन किया है, जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी नगर के प्रसिद्ध तरु मित्र उमेश गुप्ता रौनियार को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह टीम नियमित रूप से पौधों की निगरानी करेगी और लोगों को जागरूक करती रहेगी।

इस अवसर पर महारानी उषा रानी बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य सचिंद्र तिवारी, वार्ड पार्षद एवं चेयरमैन सुमित गुप्ता, संस्थान से रौनक द्विवेदी, अभिनय, पिंटू, रविन्द्र, रोहित पाठक, सुधा तिवारी, मनबोध, राजू, पूजा, साक्षी, कृति, राधा, गोविन्द, अक्षय, नसरुद्दीन, सूरज कुमार एवं ललन पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

अभियान का समापन देशभक्ति गीतों और पर्यावरण शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। अयानत संस्थान की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि युवाओं को जागरूक करने की प्रेरणा भी है। संस्था ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब तक जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक पर्यावरण को बचाना मुश्किल होगा।

डुमरांव को हराभरा और स्वच्छ बनाने की इस मुहिम ने एक सकारात्मक संदेश दिया है, जो आने वाले समय में पर्यावरण के प्रति जनचेतना को और मजबूत करेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top