BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

मध्य विद्यालय गंगवारा में मशाल प्रतियोगिता के विजेता छात्रों का हुआ भव्य सम्मान समारोह

रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। शिक्षा के क्षेत्र में नन्हे कदमों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बुधवार को...

रून्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। शिक्षा के क्षेत्र में नन्हे कदमों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बुधवार को मध्य विद्यालय गंगवारा परिसर में सीआरसी स्तर पर आयोजित मशाल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेनू कुमारी, शिक्षिका अंजू कुमारी, खेल शिक्षक लाल बाबु रजक ने की।

इस विशेष अवसर पर विजयी छात्रों को विद्यालय परिवार द्वारा फूल माला एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह एवं गर्व की चमक साफ झलक रही थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया, परंतु कुछ ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

मशाल प्रतियोगिता की 600 मीटर दौड़ में वर्ग 8 के छात्र विवेक कुमार ने तेज गति से दौड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 60 मीटर दौड़ में वर्ग 8 की छात्रा दुर्गा ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी को पीछे छोड़ दिया। साइकिल रेस में भी छात्रों ने दमखम दिखाया—वर्ग 7 की छात्रा राधा ने बालिका वर्ग में तथा वर्ग 8 के छात्र कृष्ण मोहन ने बालक वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा, थ्रो बाल प्रतियोगिता में वर्ग 7 के छात्र कुणाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण लाल बाबू रजक, पद्मलता, ललित कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र उपस्थित रहे। शिक्षकों ने अपने वक्तव्यों में बच्चों को निरंतर अभ्यास व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

प्रधानाध्यापिका रेनू कुमारी ने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय गौरवान्वित है। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। शिक्षिका अंजू कुमारी ने भी बच्चों के अनुशासन, मेहनत और प्रतिभा की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर यह भी घोषणा की कि भविष्य में जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि इन प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का अधिक अवसर मिले।

यह कार्यक्रम न सिर्फ एक सम्मान समारोह था, बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया, जो उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top