BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

अधिवक्ता रामजी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर तैल्य चित्र का अनावरण, जिला जज ने दी श्रद्धांजलि

बक्सर। जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का...

बक्सर। जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बार भवन में संपन्न हुआ, जहां उनके तैल्य चित्र का अनावरण मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा ने की, जबकि मंच संचालन शेषनाथ सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला जज हर्षित सिंह ने स्वर्गीय रामजी सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लंबे अधिवक्ता जीवन में व्यवहार न्यायालय में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रूप से आपराधिक मामलों में उनकी गहरी समझ और विशेषज्ञता के कारण वे न्यायिक क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम बन गए थे। उन्होंने कहा कि रामजी सिंह न केवल एक कुशल अधिवक्ता थे, बल्कि उन्होंने अपने आचरण, ज्ञान और सादगी से अधिवक्ता समुदाय में एक आदर्श स्थापित किया। उन्होंने जूनियर अधिवक्ताओं को सदैव मार्गदर्शन दिया और प्रेरणा का स्रोत बने।

अध्यक्ष बबन ओझा ने जानकारी दी कि रामजी सिंह ने वर्ष 1968 में वकालत पेशे में कदम रखा था और अपने जीवन के अंतिम समय तक वे सक्रिय रूप से इस पेशे से जुड़े रहे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि रामजी सिंह का जीवन अधिवक्ताओं के लिए अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में रामजी सिंह के परिजन भी उपस्थित थे, जिन्होंने अधिवक्ता समुदाय द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उदय प्रताप सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार शुक्ला, अनुपमा कुमारी, संजीत कुमार सिंह, महेश्वर नाथ पांडेय एवं देवेश कुमार सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं अधिवक्ताओं में दिनाबाबू सिंह, रामश्रय सिंह, कामोद सिंह, सूबेदार पांडेय, कृपा राय, शशिकांत उपाध्याय, गणेश ठाकुर, मथुरा चौबे, रामनाथ ठाकुर, आनंद मोहन उपाध्याय, सुरेश सिंह, रविंद्र सिंह, पिंटू सहाय, दीपीका केशरी, रानी तिवारी, प्रीति सिंह, योगिता सिंह और संगीता कुमारी समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय रामजी सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top