BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में DNE News Express के संस्थापक सह पत्रकार मनोज कुमार मिश्रा हुए सम्मानित

पटना। बिहार विधान परिषद उप भवन सभागार में आयोजित भव्य TFM राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में शिक्षा क्षेत्र में...

पटना। बिहार विधान परिषद उप भवन सभागार में आयोजित भव्य TFM राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देशभर के सैकड़ों शिक्षकों के साथ DNE News Express के संस्थापक सह पत्रकार मनोज कुमार मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम “द टीचर्स फ्यूचर मेकर, बिहार मोबाइल : माई एजुकेशन बॉक्स” के बैनर तले आयोजित हुआ।

समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा, अदम्या अदिति गुरुकुल की संस्थापक डॉ. गुरु रहमान और पटना विधि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वाणी भूषण मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भवानी शारदे और डॉ. निशा पराशर द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुई, जिसके बाद दीपिका पांडेय की गीत प्रस्तुति ने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया। मंच संचालन वंदना कुमारी, विकास कुमार सिंह, कुमार सुन्दरम एवं अब्दुल कलाम ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू, और पटना विधि महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. वीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा ने की।

यह कार्यक्रम सिर्फ शिक्षकों को सम्मानित करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह शिक्षा क्षेत्र में हो रहे तकनीकी नवाचारों और नए विचारों को मंच देने का माध्यम भी बना। मंच के संयोजक डॉ. एस. के. पांडेय ने कहा कि शिक्षा को केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक रूप से आत्मसात करना होगा, तभी एक शिक्षित और सक्षम समाज का निर्माण संभव है।

आयोजन में शिक्षिका रंजू कुमारी, वंदना कुमारी, अंजलि, मुकेश कुमार सिंह, संजीव कुमार बबलू, मो. समी अख्तर सहित आयोजक मंडल के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन संस्थापक सुरेश कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

यह सम्मान समारोह शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर सामने आया, जहाँ पत्रकारिता और शिक्षा के मिलन ने एक नई दिशा दिखाई।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top