BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
7 days ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

कटरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन, “मिस्टर” कैटेगरी में विजेता बने शाहीद सलारिया

कटरा, जम्मू-कश्मीर। युवाओं को मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हरमन...

कटरा, जम्मू-कश्मीर। युवाओं को मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से हरमन कल्चरल एंड एजुकेशनल सोसाइटी तथा डिवाइन मॉडल्स ऑफ नॉर्थ द्वारा “राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता 2025” का आयोजन 8-9 अप्रैल को माता वैष्णो देवी के पावन धाम कटरा स्थित एसएमवीडी आध्यात्मिक विकास केंद्र में किया गया।

यह दो दिवसीय प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभाशाली मॉडलों के लिए सुनहरा अवसर बनी।प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएचओ कटरा श. खयातिमन खजूरिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर मुंबई से आईं प्रसिद्ध मॉडल आरती भाटिया, पूर्व सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता मेघना भाटिया, प्रेस क्लब कटरा के अध्यक्ष अरुण शर्मा, एसवीएन होटल एंड रिज़ॉर्ट के निदेशक सतीश दुबे तथा कोरियोग्राफर ईशा जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन जानी-मानी एंकर रजनी शर्मा ने किया।आयोजन के पहले दिन प्रतिभागियों ने रैंप पर आत्मविश्वास और हुनर के साथ अपने-अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखने वाले युवाओं ने अपने फैशन सेंस, आत्मविश्वास और प्रस्तुति से दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया।

आयोजक तजिंदर सिंह (अध्यक्ष, हरमन कल्चरल एंड एजुकेशनल सोसाइटी) और गुरविंदर कौर (महासचिव एवं प्रसिद्ध कोरियोग्राफर) ने सभी अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि एसआईकेएचएस 4 ऑल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस. मंजीत सिंह रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित दुबे और प्रेस क्लब कटरा के अरुण शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का निर्णायक मंडल मुंबई की मॉडल आरती भाटिया और फिल्म निर्देशक राजेश राजा ने संभाला।

प्रतियोगिता के अंत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।”मिस्टर” कैटेगरी में विजेता बने शाहीद सलारिया, जो उधमपुर के भास्कर डिग्री कॉलेज से संबंध रखते हैं। उनके माता-पिता रोज़ी सलारिया और मो. इस्माइल सलेरिया ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।

डिवाइन मॉडल्स ऑफ नॉर्थ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल जम्मू-कश्मीर के युवाओं को नई पहचान दिलाने का माध्यम बनी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करेगी। आयोजन ने यह साबित किया कि कटरा न केवल आध्यात्मिक केंद्र है, बल्कि अब युवा प्रतिभाओं के लिए भी एक उभरता हुआ मंच बनता जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top