BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
3 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
4 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
5 days ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

डीएम व एसपी ने बड़ी दरगाह स्थित बाबा की मजार पर किया चादरपोशी, शांति, खुशहाली एवं तरक्की के लिए मांगी दुआएं

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय: नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित जिले के कई प्रशासनिक पदाधिकारी ने शुक्रवार...


बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय: नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर व पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित जिले के कई प्रशासनिक पदाधिकारी ने शुक्रवार को बिहार शरीफ शहर के बड़ी दरगाह स्थित बाबा की मजार पर चादरपोशी की. साथ ही सभी जिलेवासियों के लिए अमन -चैन, शांति,खुशहाली, तरक्की के लिए दुआ मांगी.विश्व प्रसिद्ध सूफी बाबा हजरत शेख शर्फ उद्दीन अहमद यहिया मनेरी रह. के आसताने पर लगने वाला 664वां उर्स मेला शुक्रवार से शुरू हो गया.

शुक्रवार की शाम मगरिब की नमाज के बाद खानकाह-ए-मोअज्जम में बाबा हजरत शेख शर्फ उद्दीन अहमद यहिया मनेरी रह. के जीवन पर रोशनी डाली गई. इसमें नालंदा सहित बिहार के अलावा झारखंड व अन्य राज्यों के श्रद्वालुओं ने शिरकत की. संगोष्टी के अंत में मखदूम-ए-जहां के मृत्यू पर प्रकाश डाला गया. इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद इशा की नमाज अदा की गई और बाहर से आए जायरीन को खाना खिलाया गया. मखदूम-ए-जहां बाबा हजरत शेख शर्फ उद्दीन अहमद यहिया मनेरी रह. के साहबे सज्जादानशीं सैयद सैफ उद्दीन फिरदौसी (पीर साहब) को आसताने पर पहुंचाने के लिए डोली को तैयार करने का सिलसिला शुरू किया गया.

फिर करीब 12 बजे रात के बाद पीर साहब के साथ हजारों श्रद्वालुओं का काफिला मखदूम-ए-जहां के आसताने की तरफ रवाना हो गया. आगे व पीछे काफिले में शामिल लोग और बीच में पीर साहब की डोली होती है. इस दौरान श्रद्वालुओं के हाथों में रोशनी के लिए चिराग अथवा इसी प्रकार का कोई और सामान होता है. इसी कारण इस मेले को चिरागा भी कहा जाता है. पीर साहब व श्रद्वालुओं का काफिला पीर साहब के घर से निकल कर बड़ी दरगाह स्थित बाबा शेख शर्फ उद्दीन अहमद यहिया मनेरी रह. के आसताने पर पहुंचता है और फिर वहां बाबा की मजार पर कुल व फातेहाख्वानी की जाती है.

कुल-फातेहाख्वानी और चादरपोशी का यह सिलसिला सरकारी व धार्मिक तौर पर शुक्रवार से शुरू होकर अब लगातार पांच दिनों तक चलता रहेगा. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्वालू बाबा की मजार पर चादरपोशी और फातेहाख्वानी के साथ ही अल्लाह तआला से दुआएं मांगते हैं. शुक्रवार को चादरपोशी के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी वैभव नितिन काजले, सदर एसडीपीओ नुरुल हक शाहिद जिला एवं पुलिस प्रशासन के कई पदाधिकारी शामिल थे

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top