पूर्णियाबिहारशिक्षा

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड मुख्यालय कस्बा, पूर्णिया में मनाया गया जनजातीय गौरव पखवाड़ा, बच्चों को दी गई जानकारी

पुर्णिया। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के 150 वें जन्म दिवस पर जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाने का संकल्प लिया गया है।

मौके पर प्राथमिक विद्यालय प्रखंड मुख्यालय कस्बा, पूर्णिया में शिक्षिका ज्योति कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने आदिवासी वेशभूषा धारण कर जनजाति गौरव दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य जनजाति संस्कृति एवं कला एवं इतिहास के प्रति जागरूकता फैलाना है। बच्चों को आदिवासी समुदाय के उत्कृष्ट परंपरा एवं जीवन शैली के संबंध में जानकारी देना है।

उनकी संस्कृति की विरासत की महत्ता को बनाए रखने के लिए विद्यालय स्तर पर जनजातीय गौरव पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि छात्र-छात्राओं को जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें सम्मानित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *