BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
5 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
5 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

पंचकोसी परिक्रमा से संबंधित डीएम ने किया पदाधिकारियों के साथ बैठक, बक्सर में पंचकोशी परिक्रमा मेला का आयोजन

बक्सर। डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पंचकोसी परिक्रमा से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की...

बक्सर। डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पंचकोसी परिक्रमा से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई। उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत कराया गया कि दिनांक 20 नवम्बर 2024 से दिनांक 24 नवम्बर 2024 तक विभिन्न स्थलों पर यथा अहिरौली, नदाँव, भभुअर, बडका नुआँव एवं चरित्रवन बक्सर में पंचकोशी परिक्रमा मेला का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में उपस्थित पंचकोसी परिक्रमा के सदस्यों के द्वारा पंचकोसी मेले के विकास हेतु अपने-अपने सुझाव को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा गया। जिसके आलोक में डीएम द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को मेले के विकास हेतु आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।

पंचकोसी के सदस्यों के द्वारा भभुअर स्थित सरोवर पर असामाजिक तत्वों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु अनुरोध किया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी बक्सर को उक्त स्थल का जाँच करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

डीएम द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर को पंचकोशी मेला से संबंधित पाँचो स्थलों पर श्रद्धालुओं के मूलभूत सुविधाओं यथा पर्याप्त साफ-सफाई, पीने हेतु पेयजल, बिजली, शौचालय इत्यादि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को आयोजन स्थल पर पथों की मरम्मती कराने हेतु निर्देश दिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर को पंचकोशी परिक्रमा से संबंधित स्थलों पर पंचकोशी मेले की महता को प्रदर्शित करने हेतु दीवाल पेटिंग कराने एवं संबंधित स्थलों पर प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार बनाने सहित सभी आवश्यक तैयारियों के संबंध में एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

सिविल सर्जन बक्सर को पाँचों स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जीवन रक्षक दवाएँ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को पंचकोशी मेला हेतु विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर, पंचकोसी परिक्रमा समिति के सचिव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top