BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
2 weeks ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
2 weeks ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
3 weeks ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
4 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
4 weeks ago
Advertisement

अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा को जल्द मिलेगी फुली ऑटो एनालाइजर मशीन

24 घंटे मरीजों को मिलेगी जाँच की सुविधा – डीएस लीवर, किडनी व अन्य जांच के लिए मरीजों को नहीं...

24 घंटे मरीजों को मिलेगी जाँच की सुविधा – डीएस

लीवर, किडनी व अन्य जांच के लिए मरीजों को नहीं जाना होगा निजी लैब में 

लगभग 1.5 करोड़ तक की होंगी मशीनें, मात्र 07 सेकेण्ड में मरीजों को मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट 

बेतिया। जिले के लिए खुशखबरी है। स्वास्थ्य विभाग अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा को बहुत जल्द फुली ऑटो एनालाइजर मशीन व अन्य उपकरण देने जा रही है जो मरीजों के इलाज में मील का पत्थर साबित होगी। यह कहना है अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा के उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार तिवारी का। उन्होंने बताया कि इस मशीन के लग जाने से अब मात्र 24 घंटे में मरीजों को जाँच की सुविधा मुहैया हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि इस मशीन की क़ीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए होगी। जिससे मात्र 07 सेकेण्ड में मरीजों को मोबाइल पर रिपोर्ट मिलेगा। इससे मरीजों के समय की बचत होगी। साथ ही पेपरलेस व्यवस्था का लाभ भव्या पोर्टल द्वारा मिलेगा। साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत भारत वर्ष में मरीजों के रिपोर्ट को कहीं भी आसानी पूर्वक दिखाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस मशीन के लिए जिले के सिविल सर्जन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग, राज्य स्वास्थ्य समिति को पत्र लिखा गया है। जिनमें लगभग 1.5 करोड़ के आउटडोर ओपीडी, आईपीडी के लिए फुल्ली ऑटो एनालाईज़र 2,  पीससेल काउंटर 5 पीस, एबीजी एनालाईज़र 2 पीस, ऑनलाइन यूपीएस 2, माइक्रो पीपपेट 4, प्रिंटर 2, एलआईएस 2 पीस मशीन एवं उसे संचालित करने के लिए 2 टेक्निसीशियन, लैब टेक्निसीशियन, डाटा ऑपरेटर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

120 प्रकार की होगी जाँच

डीएस डॉ अशोक तिवारी ने बताया कि लीवर, किडनी व अन्य जांच के लिए मरीजों को नहीं जाना होगा निजी लैब में या बाहर, उन्हें अस्पताल के लैब में ही 120 प्रकार के रोगों की जाँच निःशुल्क उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी मात्र 30 प्रकार के ही जाँच की सुविधा उपलब्ध है।

मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसपर ध्यान रखा जाएगा:

सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि  अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा के उपाधीक्षक डॉ ए के तिवारी द्वारा अत्याधुनिक फुली ऑटो एनालाइजर मशीन मांगी गईं है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए विभाग को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही ये मशीन लगवाई जाएंगी। मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध  है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top