BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
3 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
3 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
3 weeks ago
Advertisement

नियोजन के साधनों का प्रयोग करने से परिवार की आर्थिक स्थिति में आती है स्थिरता

शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक स्वास्थ्य संस्थानों में शिविर लगाकर...

शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

स्वास्थ्य संस्थानों में शिविर लगाकर लाभुकों के बीच नियोजन के साधनों का किया गया वितरण, महिलाओं को लगाई गई अंतरा की सुई

बक्सर। जिला सहित पूरे विश्व में गुरुवार को विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया गया। जिसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण और यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता किया गया। साथ ही, जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर विशेष शिविर लगाकर लाभुकों के बीच परिवार नियोजन के स्थाई साधनों का वितरण किया गया।

वहीं, लाभुक महिलाओं को अंतरा की सुई भी लगाई गई। इस क्रम में जिले के चक्की प्रखंड के स्थानीय पंचायत अंतर्गत रंगी डेरा में विश्व गर्भनिरोधक दिवस के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता बीसीएम निभा कुमारी ने किया। चौपाल में पीरामल फाउंडेशन के डीपीएचओ सिद्धार्थ गौतम और परिवार नियोजन परामर्शदाता संदीप कुमार ने परिवार नियोजन के महत्व और इसके लाभों के बारे में उपस्थित सभी सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी।

डीपीएचओ सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि परिवार नियोजन का मतलब है परिवार की योजना बनाना। जिससे दंपति अपने परिवार के आकार और बच्चों के जन्म के समय के बारे में निर्णय ले सकते हैं। इसमें गर्भनिरोधक उपाय, गर्भावस्था की योजना, बच्चों के बीच अंतराल रखने के तरीके और सुरक्षित मातृत्व के उपाय शामिल हैं। जो न केवल महिलाओं के लिए बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए एक बेहतर माहौल उत्पन्न करता है।

उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के कई लाभ हैं। इससे महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार आता है। वहीं, परिवार की आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है, बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलती है, परिवार का जीवन खुशहाल होता है और सबसे जरूरी की इससे जनसंख्या संतुलित होती है।

प्रोत्साहन राशि की दी गई जानकारी

चौपाल में उपस्थित सभी महिलाओं और पुरुषों को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई विधियों के बारे में बताया गया। निरोध, माला–एन, छाया, इजी–पिल, अंतरा, कॉपर–टी और पुरुष नसबंदी एवं महिला बाध्यकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

बताया गया कि पुरुष नसबंदी कराने पर व्यक्ति को 3000 हजार रुपये और प्रेरक को 400 रुपये प्रोत्साहन धनराशि तत्काल मिलता है। महिला नसबंदी कराने पर 2000 महिला को और प्रेरक को 300 रुपये मिलते हैं। प्रसव के बाद तत्काल महिला नसबंदी पर 3000 और प्रेरक को 400 रूपये प्रोत्साहन धनराशि दी जाती है। इसके अलावा अंतरा इंजेक्शन और आईयूसीडी पर भी प्रोत्साहन धनराशि की सुविधा है।

चौपाल के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के साथ परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिला और पुरुष लाभुकों को जागरूक करने के लिए स्लोगन और नारे लगाए गए। इस अवसर पर वार्ड सदस्य, जीविका सीएम एवं सदस्य, पिरामल टीम, विकास मित्र, आशा फैसिलिटेटर शारदा देवी, आशा देवी, रामदुलारी देवी, शिव कुमारी, लालसा देवी, आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा देवी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top