BREAKING NEWS
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
No menu items available
BREAKING
अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियांशिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंककायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षणअनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अयानत समाजसेवी संस्थान, डुमरांव में विभिन्न पदों पर भर्ती, कुल 13 रिक्तियां
2 weeks ago
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरामनी को मिला गुरु गौरव सम्मान–2026
3 weeks ago
बक्सर की शैक्षिक गतिविधियों को नई पहचान दे रहा ‘बोधिका’ का अक्टूबर अंक
4 weeks ago
कायाकल्प अभियान के तहत बक्सर में विभिन्न प्रखंडों का निरीक्षण
1 month ago
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 month ago
Advertisement

छातापुर के पनोरमा नगर रामपुर में पनोरमा हॉस्पिटल का सांसद चिराग पासवान ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन

मुबंई से पहुंचे बॉलीवुड के पार्श्व गायक कुमार सानू व बालीवुड काॅमेडियन एहसान कुरैशी ने भी एक से बढ़कर एक...

मुबंई से पहुंचे बॉलीवुड के पार्श्व गायक कुमार सानू व बालीवुड काॅमेडियन एहसान कुरैशी ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

दीपीहू का रिकॉर्डिंग नृत्य जबरदस्त रहा

पनोरमा नगर रामपुर छातापुर। छातापुरा मुख्यालय के पनोरमा नगर स्थित पनोरमा हॉस्पिटल के उद्घाटन करने रविवार को छातापुर के पनोरमा नगर रामपुर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने फीता काटकर किया।

इस दौरान चिराग पासवान ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की कोशी की धरती छातापुर जैसे सुदुर्वर्ती इलाके में पनोरमा हॉस्पिटल के बनने से इस इलाके के लोगो को बेहतर ईलाज करवाने में काफी सहुलियत होगी।पनोरमा हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में सांसद चिराग पासवान के समर्थको कि भारी भीड़ देखी गई।

समर्थक की भीड़ देख चिराग पासवान खुशी से प्रफुल्लित महसूस कर रहे थे। उमड़ी जनसैलाब के कारण छातापुर से लेकर पनोरमा हॉस्पिटल कार्यक्रम स्थल तक लगभग दो घंटे तक सड़क जाम रहा। जिसके बाद सड़क के किनारे गाड़ियो की लंबी लाईन लगा हुआ था। इधर चिराग पासवान के कार्यक्रम को लेकर सुपौल जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किया गया था।

जिससे कार्यक्रम पुलिस छावनी में तब्दील था। वही पनोरमा पब्लिक स्कूल के चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुबंई से पहुंचे बॉलीवुड के पार्श्व गायक कुमार सानू व बालीवुड काॅमेडियन एहसान कुरैशी ने भी अपने एक से बढ़कर एक चुटकुले हास्य व्यंग्य किया। बालीवुड पार्श्व गायक कुमार सानू ने भी अपने द्वारा गाए गाने को गुनगुना करके दर्शक दीर्घा में बैठे लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया।

जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गया। इधर पैनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा की लाड़ली पीहू का रिकॉर्डिंग नृत्य को लोगों ने सराहा। पनोरमा हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में आदिवासी नृत्य का भी आयोजन किया गया था। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के पहुंचते ही आदिवासी समाज के लोग पूरे साज बाज के साथ ढोल नगाड़े के साथ नृत्य प्रस्तुत कर लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।

चिराग पासवान एवम आगत अतिथियों के स्वागत में पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बुके, पाग़ एवं मिथिलांचल का शॉल देकर सम्मानित किया। रविवार को पनोरमा नगर के पनोरमा पब्लिक स्कूल में आयोजित चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह में मेधावी छात्रो को बालीवुड पार्श्व गायक कुमार सानू व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के हाथो मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

जिससे की छात्र-छात्राओ का हौसला अफजाई हो सके एवं जिससे प्रतिभाशाली बच्चे अपने प्रतिभा के बदोलत देश दुनिया में अपने नाम का लोहा मनवा सके। वही पनोरमा पब्लिक स्कूल के चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने भी संबोधित करते हुए सभी से लोगो से अपने-अपने बच्चों को उचित शिक्षा देने के साथ-साथ सही मार्गदर्शन देने की अपील भी की।

पनोरमा हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से लोजपा प्रमुख सासंद चिराग पासवान,पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव शंकर झा बाबा, रालोजद के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व आई आर एस वैद्यनाथ मेहता, परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अजय कुमार झा, एस डी एम ग्रुप के एमडी संजय मिश्रा, पैनोरमा ग्रुप के सी ई ओ नंदन झा,पूर्व विधायक शंकर सिंह,

आलमनगर विधान सभा सीट से लोजपा प्रत्याशी रहे चंदन सिंह, बिहारीगंज विधानसभा के युवा लोजपा नेता आलोक कुमार उर्फ सोनू झा, रितेश झा, अभिषेक मिश्रा, राहुल कुमार झा, धीरज जैन, दीपक दिलवर, नजीर आलम, राजू खान, अमित मिश्रा, नीतिश कुमार झा, अरूणेश, रमन कुमार, आशीष झा, पिहू, डाॅ.अनुपम, रवि, संतोष, पवन मिश्रा, खलिकुल्लाह अंसारी, बब्लू कुशियैत, प्रमोद यादव, नागेश्वर भुसकुलिया, अकिल अहमद खान, आनंद कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top