BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
3 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

दो से 30 सितंबर तक जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत चलेगा विशेष ड्राइव

अभियान के सफल संचालन के लिए कार्यपालक निदेशक ने डीएम व सीएस कोे भेजा पत्र- आशा, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी,...

अभियान के सफल संचालन के लिए कार्यपालक निदेशक ने डीएम व सीएस कोे भेजा पत्र- आशा, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक

बक्सर, 13 अगस्त |जनसंख्या स्थिरीकरण के उद्देश्य से जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत दो से 30 सितंबर तक विशेष ड्राइव की शुरुआत की जानी है। जिसके तहत दो से 14 सितंबर तक दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा एवं दिनांक 17 से 30 2024 तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा संपादित किया जाना है। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत ने जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा को पत्र जारी कर अभियान की सफलता के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

ताकि, मिशन परिवार विकास अभियान के तहत जिले के लाभुकों को अभियान में शामिल किया जा सके। साथ ही, कार्यपालक निदेशक ने अभियान को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश जारी किया है। ताकि, लोगों में जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो और परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

जीविका और विकास मित्रों को भी अभियान में किया जाएगा शामिल

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि कार्यपालक निदेशक द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस बार स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि, ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों का लाभ दिलाया जा सके।

इसके लिए जिला और प्रखंड स्तरों पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जीविका और विकास मित्रों को भी शामिल किया जाएगाञ। ताकि, उनके माध्यम से जिले के पंचायतों में जागरूकता अभियान का संचालन किया जा सके। इस बार सामुदायिक स्तर पर आम लोगों को उत्प्रेरित करने के में आशा, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी।

895 में 357 महिलाओं का कराया गया बंध्याकरण

जिला सामुदायिक उत्प्रेरक हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देश पर प्रत्येक माह की 21वीं तिथि को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर परिवार नियोजन दिवस का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस पखवाड़ा के दौरान प्रथम बुधवार को परिवार नियोजन दिवस का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले माह जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर 11 से 31 जुलाई तक आयोजित विशेष अभियान में महिला बंध्याकरण के लिए 895 का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 357 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। वहीं, पुरुष नसबंदी में 65 लोगों का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 31 लोगों का ही नसबंदी कराया जा सका। इस कमी को पूरा करने के लिए सितंबर माह में आयोजित होने वाले विशेष ड्राइव के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि, लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top