BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

समस्तीपुर : जिलाधिकारी ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर किया सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ

करीब 45 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवाएं, जिलाधिकारी ने दवाई को बताया सुरक्षित  समस्तीपुर। फाइलेरिया लाइलाज है।...

करीब 45 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवाएं, जिलाधिकारी ने दवाई को बताया सुरक्षित 

समस्तीपुर। फाइलेरिया लाइलाज है। साल में एक बार कुछ फाइलेरिया रोधी दवाएं हमें जीवन भर की अपंगता से बचा सकती है। इस दवा को स्वस्थ व्यक्ति को भी खानी है। ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने खानी है। कुछ ऐसे ही संबोधन के साथ जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने भी फाइलेरिया रोधी दवा खाकर शनिवार को बीआरबी कॉलेज में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरूआत की।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बीमारी में पैर या हाथ का वजन इतना ज्यादा हो जाता है कि जीवन ​जीने में कठिनाई होती है। न जाने फाइलेरिया के कितने मरीजों को सामाजिक तिरस्कार भी सहनी पड़ी होगी। बार बार बुखार से पीड़ित होते हैं।

इतनी दुस्वारियों से भला है कि साल में एक बार आने वाले इस अभियान के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा खा लें ताकि स्वयं और समाज के भविष्य को बचाया जा सके। हमें अपनी सं​वेदना और जागरूकता इस बीमारी के प्रति व्यक्त करनी होगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों से फाइलेरिया से संबंधित संवाद भी स्थापित किए। 

सुरक्षित है दवा

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि यह दवा ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (लोगों को दवा देने वालों) के सामने ही खानी है। ​यह दवा बिल्कुल सुरक्षित है। इस बार तीन तरह की दवा जिले के लोगों को खिलाई जाएगी। इसमें एक दवा पांच वर्ष से उपर के लोगों के लिए उनकी लंबाई के हिसाब से है। अगर किसी तरह की परेशानी होती है तो उसके लिए स्वास्थ्य केंद्र है। रैपिड रिस्पांस टीम बनी है। तुरंत ही सहायता मिलेगी। 

स्कूलों में भी लगेगें बूथ

जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि शनिवार से शुरू हुआ यह अभियान 17 दिन तक चलेगा। इस दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ लगाकर दवा का सेवन कराया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में अधिक प्रयास करते हुए विशेष माइक्रो प्लान के अनुसार फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जाएगा।

सरकारी अस्पतालों के अलावा 27 अगस्त से 29 अगस्त तक सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत जिले में स्थित सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में बूथ लगाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया जाएगा। इसके बाद 30 अगस्त से 5 सितम्बर के बीच एक सप्ताह का मॉप-अप राउंड चलाया जाएगा। मॉप-अप राउंड के दौरान छूटे हुए एवं इंकार किए हुए सभी लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा।

मौके पर सीएस डॉ एसके चौधरी, जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, डब्ल्यूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ माधुरी देवराजु, जिला भीबीडीसी संतोष कुमार, मलेरिया कार्यालय से अजय कुमार, पीरामल से आदित्य कुमार, पीसीआई से रनधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top