BREAKING NEWS
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
No menu items available
BREAKING
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
8 hours ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
2 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
2 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
4 weeks ago
Advertisement

खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर डीएम ने समीक्षा बैठक की 

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 28 अगस्त से शुरू होगी  बेतिया। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन दिनांक...

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 28 अगस्त से शुरू होगी 

बेतिया। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन दिनांक 28 अगस्त  से 01 सितंबर 2024 तक होगा।इसके सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने शनिवार को समीक्षा बैठक की तथा जिला खेल पदाधिकारी को प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने का दिशा-निर्देश दिये।

इसका आयोजन खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा स्टेडियम, इंडोर बैडमिंटन हॉल, खेल भवन सह व्यायामशाला, बड़ा रमना मैदान बेतिया में होगा। जिलाधिकारी ने बहुत ही साफ़ लहजे़ में कहा कि किसी के प्रभाव में आकर पक्षपात नहीं होना चाहिए।  

छठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्रा शामिल हो सकते हैं

जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में आयुवर्ग अंडर 14, 17 ,19 छठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्रा शामिल हो सकते हैं।

उम्र की गणना सभी आयु वर्गों के लिए 31 दिसंबर 2024 से की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी खिलाड़ी केवल एक खेल विधा व एक आयुवर्ग में भाग लेंगे हालांकि एथलेटिक्स खेल विधा में एक खिलाड़ी तीन इवेंट्स में भाग ले सकते हैं।

हर विद्यालय की सहभागिता ज़रूरी

जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपने स्तर से सभी कोटि के मध्य, उच्च, उच्चतर माध्यमिक, परियोजना बालिका, राजकीय अंबेडकर आवासीय, कस्तूरबा, अल्पसंख्यक, पिछड़ा व अति पिछड़ा, निजी सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त आदि विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत खिलाडियों को शत सहभागिता कराने को कहा गया।

सभी कोटि के प्रधानाध्यापक व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पश्चिम चंपारण  को खेल विधावार, आयुवर्ग वार चयनित खिलाड़ियों की सूची, योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, पिछले वर्ष का अंक प्रमाण पत्र, ऐसे में सभी दस्तावेजों को प्रधानाध्यापक के फॉरवर्डिंग लेटर के साथ निबंधन

तिथि 20 अगस्त 2024 संध्या 6:00 बजे तक नगर भवन परिसर स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला भवन बेतिया में जमा कराने का कहा गया है। जिस विद्यालय की उक्त खेल प्रतियोगिता में सहभागिता नहीं होगी वहां के प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्ष, प्रभारी शारीरिक शिक्षक जिम्मेवार माने जाएंगे। 

कुश्ती व क्रिकेट की प्रतियोगिता केवल बालक वर्ग की होगी

दिनांक 28 अगस्त 2024 को खेल विधा एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो आयु वर्ग अंडर 17 व वालीबाल आयु वर्ग 14,17,19 की प्रतियोगिता महाराजा स्टेडियम बेतिया जबकि कराटे आयु वर्ग अंडर 17 खेल भवन सह व्यायामशाला  भवन एवं क्रिकेट आयु वर्ग 17 बड़ा रमना मैदान बेतिया में आयोजित होगी। 

वही दिनांक 29 अगस्त 2024 को एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट, शतरंज आयु वर्ग अंडर 14 जबकि बैडमिंटन, बास्केटबॉल आयु वर्ग अंडर 14, 17,19 व कराटे, खो-खो आयु वर्ग अंडर 14,19 तथा दिनांक 30 अगस्त को एथलेटिक्स, कबड्डी, क्रिकेट आयु वर्ग अंडर 19 वही खेल विधा कुश्ती,  हैंडबॉल,

योग आयु वर्ग अंडर 14, 17, 19 जबकि भारोत्तोलन, वुशू, शतरंज आयु वर्ग अंडर 17, 19 की  प्रतियोगिता विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जाएगी। यहां बताते चले कि दिनांक 31अगस्त को खेल विधा फुटबॉल अंडर 17 एवं दिनांक 01 सितंबर 2024 को फुटबॉल अंडर 14 ,19 बालक- बालिका की प्रतियोगिता संपन्न की जाएगी। कुश्ती व क्रिकेट की प्रतियोगिता केवल बालक वर्ग की होगी जबकि सभी खेल विधाओं की प्रतियोगिता बालक -बालिका दोनों की होगी।

प्राथमिक उपचार, साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होगी

सिविल सर्जन को आयोजन स्थल पर प्राथमिक उपचार करने हेतु मेडिकल टीम एंबुलेंस सहित की व्यवस्था, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया को साफ -सफाई , पानी की व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दंडाधिकारी सहित पर्याप्त संख्या में महिला पुरुष पुलिस बल की व्यवस्था, जिला शिक्षा पदाधिकारी को सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वागतगान की व्यवस्था,

डीपीआरओ को उक्त खेल प्रतियोगिता को स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशन कराना तथा जिला खेल पदाधिकारी को सभी विधा के योग्य तकनीकी पदाधिकारी के गठन हेतु आदेश निर्गत कर दिया गया है। परिवाद की सुनवाई हेतु जुरी ऑफ अपील समिति का गठन किया गया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक आलोक भारती शिक्षण संस्थान, राज इंटर कॉलेज, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी , रवि रंजन यादव, मंजय प्रसाद, अमरेंद्र कुमार कार्यपालक सहायक आदि उपस्थित रहे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top