BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
4 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

फाउंडेशन स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

डुमरांव. फाउंडेशन स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के...

डुमरांव. फाउंडेशन स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार चौबे, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय सेवा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम, प्रधानाचार्य प्रतीक कुमार चतुर्वेदी तथा डॉ. खालीद रजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ किया. विद्यालय के शिक्षक धीरज कश्यप ने कार्यक्रम का संचालन किया.इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों ने सभी को प्रभावित किया.

मुख्य आकर्षण के रूप में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, चंद्रयान मॉडल, वेस्ट मैनेजमेंट, स्मार्ट एग्रीकल्चर, गर्ल्स सेफ्टी डिवाइस, ग्रीन हाउस फार्मिंग, बायोगैस प्लांट, स्मार्ट सिटी, फायर अलार्म, ग्लोबल वार्मिंग, हाइड्रोइलेक्ट्रिसिटी जेनरेटर, ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ नेचर, सोलर इक्लिप्स और वाटर वेस्ट ट्रीटमेंट जैसे प्रोजेक्ट शामिल थे. इन मॉडलों के माध्यम से छात्रों ने विज्ञान और तकनीक के व्यावहारिक पहलुओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया.

विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रागिनी चौबे, संदीप चौबे और दीक्षा चौबे ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की. इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई, जिनमें श्री वीरेन्द्र दूबे, राजेन्द्र सिंह, निलीमा चौबे, विनोद उपाध्याय, पुरुषोत्तम तिवारी, रमेश चंद्र ओझा, प्रभाकर तिवारी, विनीत कुमार, पूजा गोस्वामी, अमित कुमार मिश्रा, नीतीश कुमार और अभिषेक कुमार तिवारी शामिल थे.

छात्रों की प्रतिभा और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि को देखकर अतिथि गणों ने भविष्य के वैज्ञानिकों की झलक देखी. प्रधानाचार्य प्रतीक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और वे समाज के लिए उपयोगी नवाचार करने के लिए प्रेरित होते हैं.

निदेशक मनोज कुमार चौबे ने विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के इस प्रयास की अतिथियों और अभिभावकों ने भी प्रशंसा की. इस विज्ञान प्रदर्शनी ने छात्रों को सीखने और अपनी रचनात्मकता दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top