BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

जहानाबाद : स्टॉप डायरिया पर कॉलेज छात्रों से हुआ संवाद 

23 जुलाई से दो महीने चलेगा कार्यक्रम  पांच साल तक के बच्चों के बीच ओआरएस और जिंक टेबलेट का होगा...

23 जुलाई से दो महीने चलेगा कार्यक्रम 

पांच साल तक के बच्चों के बीच ओआरएस और जिंक टेबलेट का होगा वितरण 

जहानाबाद। डायरिया के कारण शिशुओं में होने वाली मृत्यु से बचाव के लिए मंगलवार को एसएस कॉलेज सभागार में  संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संवाद कार्यक्रम स्टॉप डायरिया अभियान 2024 पर आधारित था। जिसमें कॉलेज के छात्र एवं शिक्षकों ने बढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत रूप से अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से किया।  पिरामल के जिला समन्वयक रवि रंजन के द्वारा शाल देकर सिविल सर्जन, एसीएमओ, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी  एवं प्रभारी प्राचार्य इमरान अरशद महोदय को सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग और पीरामल फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस संवाद कार्यक्रम के दौरान बिहार में डायरिया की स्थिति, शिशुओं में  होने वाली मौत  एवं डायरिया के कारण शिशुओं में शारीरिक व मानसिक  विकास में होने वाली बधाओं पर गहन चिंतन किया गया।

अपने संबोधन में जहानाबाद के सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद अपने छात्रों को डायरिया के सटीक कारणों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों से डायरिया पर उनकी सामाजिक जिम्मेवारी का एहसास दिलाते हुए बताया कि अपने आस-पड़ोस और घर में मौजूद लोगों को साफ पानी के इस्तेमाल के महत्व को बताएं। साफ सफाई के तौर तरीके सिखाए। ओआरएस नहीं मिलने पर जीवन रक्षक घोल की तकनीक को बताएं। 

एसएस कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल  मोहम्मद इमरान अरशद  ने स्वास्थ्य विभाग को भरोसा दिलाया कि उनके छात्र डायरिया पर अच्छी तरह से जागरूक हुए हैं और वह स्टॉप डायरिया अभियान के दौरान अपनी जागरूकता की जिम्मेदारी का वहन अच्छे तरीके से करेंगे। उत्कृष्ट भाषण देने वाले प्रतिभागियों को सिविल सर्जन, एसीएमओ, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने  बताया कि डायरिया की रोकथाम हेतु ओ आर एस  एवं जिंक की गोली हर घर में आशा के द्वारा आज से पहुंचाया जाएगा तथा दस्त से ग्रसित बच्चों को ओ आर एस का घोल बार-बार पिलाते रहना है,  युवाओं को यह भी जानकारी दी कि अगर उनके आसपास ऐसा कोई भी केस निकलता है तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें या 102 नंबर डायल करके एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल में भेजने में सहयोग करेंगे ।

पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर रवि रंजन के द्वारा बताया गया कि युवा लोग अपने आसपास के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर, जीविका समूह बैठक, ग्राम चौपाल एवं रैली आदि आयोजित कर लोगों में डायरिया के प्रति जागरूकता लाने का कार्य करेंगे एवं सबका आवाहन करते हुए स्टॉप डायरिया अभियान को सफल बनाने हेतु आग्रह किया गया ।

पीरामल फाउंडेशन से धनंजय कुमार ने  कॉलेज के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम का आयोजन कराया गया । इस मौके पर एसीएमओ डॉक्टर अजय कुमार, एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रवीण दीपक, पीरामल फाउंडेशन से विनोद कुमार सिंह हरे राम आदि मौजूद थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top