BREAKING NEWS
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
No menu items available
BREAKING
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
1 week ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
4 weeks ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
1 month ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
1 month ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
2 months ago
Advertisement

टीबी मुक्त पंचायत : चयनित पंचायतों में चलेगा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान

माइक्रोप्लान के तहत दो चरणों में पूरा किया जायेगा टीबी रोगी खोज अभियान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने सभी एमओआईसी से...

माइक्रोप्लान के तहत दो चरणों में पूरा किया जायेगा टीबी रोगी खोज अभियान

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने सभी एमओआईसी से माइक्रो प्लान किया तलब

बक्सर, 09 नवंबर | जिले को टीबी मुक्त कराने के उद्देश्य से एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान शुरू होने वाला है। जिसके तहत टीबी के नए मरीजों की खोज की जाएगी। हालांकि, यह विशेष अभियान टीबी मुक्त पंचायत पहल कार्यक्रम के तहत चयनित सभी प्रखंडों के दो-दो पंचायतों में ही चलाया जाना है। लेकिन, जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जायेगा और इसी प्रकार अन्य पंचायतों में भी इस अभियान को कार्यान्वित किया जायेगा। इसके लिए दो चक्र में अभियान का संचालन किया जायेगा। जिसमें पहले चक्र में 22 से 26 नवंबर और दूसरे चक्र में 18 से 23 दिसंबर तक चयनित पंचायतों में आशा कार्यक्रताएं घर घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों की खोज करेंगी।

साथ ही, उनके बलगम का सैंपल लेंगी। उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी अपने स्तर से सैंपल की जांच करेंगे या उसे जिला यक्ष्मा केंद्र को उपलब्ध कराएंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ही टीबी के लक्षणों के साथ जीने वाले उन संभावित मरीजों की पहचान और इलाज करना है, जो अपनी अज्ञानता या नासमझी के कारण अपना इलाज नहीं करा पाते। ऐसे लोग स्वयं के साथ अपने आसपास के लोगों में भी टीबी के संक्रमण का प्रसार करते हैं। जो की टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी बाधा बन सकते हैं।

नए मरीजों की खोज के बाद की जाएगी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया, जिले में आगामी दिनों एसीएफ कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके बाद टीबी मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करके नए मरीजों की खोज की जाएगी। इसके लिए सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से माइक्रोप्लान तलब किया गया है। ताकि, उसी अनुसार चयनित पंचायतों में गतिविधियों का संचालन किया जायेगा।

जिन क्षेत्रों में टीबी के केस अधिक संख्या में पाए जाएंगे, ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर शिविर का आयोजन कर नए मरीज खोजे जाएंगे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को टीबी के लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, टीबी रोगी को इस बात का भरोसा दिलाया जाए कि वह इस रोग से निश्चित रूप से पूरी तरह ठीक हो सकता है। रोगी की पहचान और इलाज आरम्भ होने के बाद बीच में दवा नहीं छोडी़ जाए, ऐसा करने पर साधारण टीबी, जटील टीबी में बदल सकती है।

2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने की दिलाई जाएगी शपथ

जिला यक्ष्मा केंद्र के डीपीसी कुमार गौरव ने बताया कि सरकार के लक्ष्य के अनुसार जिले को 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए टीबी मुक्त पंचायत अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान में पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों और लोगों की सहभागिता बढ़ाते हुए उन्हें जागरूक करना है। जिससे ये लोग अपने आसपास के लोगों को टीबी के लक्षण, जांच, इलाज व अन्य संबंधित जानकारियां लोगों तक पहुंचाएं।

एसीएफ अभियान के क्रम में पंचायत स्तर पर लोगों को शपथ भी दिलाई जाएगी। जिसमें यह भी अपील किया जायेगा कि टीबी की बीमारी जैसे कलंक को हमें अपने देश से पूर्णतया मिटाना होगा। इसके लिए सभी की भागीदारी बहुत ही आवश्यक है। टीबी के मरीजों से भी अपील की गयी कि वह अपने इलाज को बीच में न छोड़ें। अगर कोई भी हमारे परिवार या आसपास में टीबी संभावित व्यक्ति दिखाई देता है या ऐसा लगता है कि उसको टीबी हो सकती है तो उसकी जांच पास के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर करानी चाहिए।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top