BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
1 week ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
1 week ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

फाइलेरिया मुक्त पंचायत में पंचायती राज पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ परमेश्वर प्रसाद

13 जिलों के साढ़े तीन करोड़ लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवाएं एमडीए के दौरान फाइलेरिया पेशेंट सपोर्ट की...

13 जिलों के साढ़े तीन करोड़ लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवाएं

एमडीए के दौरान फाइलेरिया पेशेंट सपोर्ट की भूमिका को मिली सराहना

पटना। इस वर्ष 10 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन के दूसरे राउंड की शुरूआत हो रही है। इसमें 13 जिलों (बक्सर, भोजपुर, दरभंगा, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास और समस्तीपुर) के चि​न्हित प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन अभियान चलेगा, जिसमें करीब तीन करोड़ 50 लाख लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी।

ये बातें अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फाइलेरिया डॉ परमेश्वर प्रसाद ने शुक्रवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 13 जिलों में से  पांच जिलों में डीईसी, अल्वेंडाजोल एवं आइवरमेक्टिन तथा शेष जिलों में डीईसी और अल्वेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। किसी भी परिस्थिती में दवा का वितरण न हो, स्वास्थ्य कर्मी अपने सामने दवाओं को खिलाएं।

जिला पंचायती राज पदाधिकारियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अपने जिले की लक्षित आबादी को दवा सेवन सुनिश्चित कराकर फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इसके अलावा हर स्तर पर एमडीए अभियान को लेकर प्रचार प्रसार करें।  डॉ प्रसाद ने कहा कि फाइलेरिया पेशेंट सपोर्ट नेटवर्क की भूमिका भी एमडीए की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। 

पंचायती राज विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण

पिरामल फाउंडेशन के विकास सिन्हा ने एमडीए में पंचायती राज विभाग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि एमडीए में अधिकतम लोगों को दवा सेवन सुनिश्चित कराने के लिए पंचायती राज पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों  की सबसे अहम भूमिका है।

उन्होंने  जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का एमडीए पर उन्मुखीकरण, जिला स्तर पर एमडीए पर होने वाले डीसीसी बैठक में शामिल होना एवं प्रखंड स्तर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा सभी मुखिया का फाइलेरिया और एमडीए कार्यक्रम पर उन्मुखीकरण करने पर जोर दिया।

वहीं पिरामल के कार्यक्रम निदेशक के बसब रूज ने पिछले चक्र में पंचायती राज अधिकारियों के सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।  

विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि फाइलेरिया नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज में एक प्रमुख रोग है। विश्व के 72 देशों में 85.9 करोड़ आबादी फाइलेरिया के खतरे में हैं। वहीं, राज्य के सभी 38 जिले इससे प्रभावित है। 

इससे विश्व भर में लगभग 200 करोड़ रुपये की प्रतिवर्ष आर्थिक क्षति होती है।उन्मुखीकरण के दौरान फाइलेरिया रोग के कारण,लक्षण और निदान पर विस्तृत चर्चा की। उन्मुखीकरण के दौरान पिरामल फाउंडेशन के डॉ इंद्रजीत बनर्जी ने मंच का कुशल संचालन करते हुए पंचायती राज पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया।

राज्य सलाहकार फाइलेरिया डॉ अनुज सिंह रावत ने बताया कि एमडीए ​अभियान में सहयोग के लिए 40 विभागों से अंतर विभागीय समन्वय स्थापित किया गया है। इस संदर्भ में विभाग द्वारा पत्र जारी किया जा चुका है। सभी उपस्थित पंचायती राज पदाधिकारियों से अपने जिले में सहयोग की अपील की। 

कार्यक्रम के समापन पर डॉ परमेश्वर प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पीसीआई, सीफार, लेप्रा, पिरामल, जीएचएएस के प्रतिनिधि, राज्य अनुश्रवण एवं मुल्यांकन पदाधिकारी प्रभात कुमार सहित 13 जिलों से आए पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top