BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
4 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
4 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

इको क्लब के बच्चों ने किया पौधारोपण, नाव दुर्घटना से बचाव को लेकर चला जागरूकता अभियान

दरभंगा से अंजू अन्नु की रिपोर्ट मध्य विद्यालय खरारी (बालक), बहेरी में पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा शिक्षा पर विशेष कार्यक्रम...

दरभंगा से अंजू अन्नु की रिपोर्ट

मध्य विद्यालय खरारी (बालक), बहेरी में पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा शिक्षा पर विशेष कार्यक्रम

दरभंगा। पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों को लेकर शनिवार को मध्य विद्यालय खरारी (बालक), बहेरी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रधानाध्यापक मो. अब्बास के नेतृत्व में की गई, जिसमें विद्यालय के इको क्लब के बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कई प्रकार के छायादार व औषधीय पौधों का सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया।

फोकल शिक्षक रजनी कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए पौधारोपण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि वायु की गुणवत्ता सुधारने, भूमि संरक्षण, जलवायु नियंत्रण और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने घरों और आसपास भी पौधारोपण करें और पेड़ों की देखभाल को एक जिम्मेदारी के रूप में लें।

इसी क्रम में “सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को जल सुरक्षा और नाव दुर्घटना से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। फोकल शिक्षक रजनी कुमारी ने बच्चों को बताया कि जल निकायों के पास खेलना खतरनाक हो सकता है, विशेषकर जब निगरानी न हो। उन्होंने नाव में चढ़ते समय जीवन रक्षक जैकेट पहनने, सीमित भार के अनुसार ही सवारी करने, तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने जैसे जरूरी सुझाव दिए। बच्चों को आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए, इसकी भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और पर्यावरण व जल सुरक्षा को लेकर पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। प्रधानाध्यापक मो. अब्बास ने कहा कि बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों से न केवल ज्ञान प्राप्त होता है, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने इको क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर पौधों की सुरक्षा की शपथ ली और यह संकल्प लिया कि वे न सिर्फ पेड़ लगाएंगे, बल्कि उन्हें संरक्षित भी करेंगे। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, इको क्लब के संयोजक व छात्र-छात्राओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

इस तरह का आयोजन न केवल पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देता है, बल्कि बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षा के प्रति सजगता भी उत्पन्न करता है।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top