BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
2 hours ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
1 week ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
1 week ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

जिले के सभी पंचायतों के प्रतिनिधि पुरुष नसबंदी पखवाड़ा में सहयोग प्रदान करेंगे : जिला पदाधिकारी

11 से 31 जुलाई तक जिले में मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा...

11 से 31 जुलाई तक जिले में मनाया जाएगा परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा

बक्सर। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने 12 सारथी रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण आज हमारे सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं। जिनमें संसाधनों की कमी, पर्यावरण का क्षरण, बुनियादी ढांचे पर बढ़ता दबाव, बेरोज़गारी व गरीबी, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसी सार्वजनिक सेवाओं पर दबाव शामिल हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जिले के सभी लोगों से इस पर विचार करते हुए जनसंख्या स्थिरीकरण में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील किया गया। इस दौरान परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सिविल सर्जन को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चिकित्सक वार पुरुष नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पुरुष नसबंदी सुनिश्चित किया जा सके।

सभी प्रखंडों में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक की जाए। जिसमें आईसीडीएस, विकास मित्र एवं नेहरू युवा केंद्र इत्यादि समुदाय आधारित संगठन समन्वय बैठक में भाग ले एवं पुरुष नसबंदी कराने हेतु सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रत्येक प्रखंड में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को पुरुष नसबंदी पखवाड़ा में सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित करें। प्रखंडों में ग्रामीण चिकित्सकों से पुरुष नसबंदी के लाभार्थियों को उत्प्रेरित करने में सहयोग लिया जाए। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग में क्षेत्र स्तर पर कार्य करने वाले प्रत्येक मानव संसाधन यथा आरबीएसके, सीएचओ, एएनएम इत्यादि को प्रति व्यक्ति काम से कम एक पुरुष नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया जाए।

सिविल सर्जन बक्सर ने जिला पदाधिकारी को बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत जिले में 11 से 31 जुलाई तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है। इस दौरान सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इच्छुक लाभार्थियों को अभियान चलाकर उनकी इच्छा अनुसार गर्भनिरोधक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

साथ ही, इच्छुक महिलाओं का बंध्याकरण करते हुए परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पुरुष नसबंदी करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि सारथी रथ गांव-गांव में जाकर जन जागरण का कार्य करेगा। पखवाड़ा के अवसर पर सारथी रथ प्रत्येक प्रखंड में चलाया जाएगा।

रथ को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक उसके ऊपर आशा कार्यकर्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है। ताकि योग्य दंपती खासकर पुरुषों को परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। साथ ही, जो लाभार्थी परिवार नियोजन की अस्थाई विधियों यथा गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम इत्यादि अपनाने के लिए इच्छुक हैं उन्हें हाथों-हाथ सुविधा प्रदान की जा सके।

सिविल सर्जन ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सभी प्रखंडों में परिवार कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्थ जीवन हेतु साफ-सफाई एवं स्वच्छता का महत्व, सुखी एवं स्वस्थ जीवन हेतु परिवार नियोजन का महत्व, सही उम्र में शादी, पहला बच्चा शादी के 2 वर्ष बाद, एवं दो बच्चों के बीच 3 वर्ष का अंतर इत्यादि विषयों पर जन जागरण का कार्य किया गया।

साथ ही, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत लाभुकों को नियोजन की अस्थायी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गयी। लाभुकों को माला एन दैनिक गर्भनिरोधक गोलियां, इमरजेंसी गर्भनिरोधक गोलियां, छाया साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोलियां, अंतरा 3 महीने के लिए लगाई जाने वाली गर्भनिरोधक सुई, कंडोम, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी इत्यादि अस्थायी साधन दिए गए।

मौके पर सिविल सर्जन बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, सदर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य उत्प्रेरक उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top