BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

2025 तक बक्सर जिले को हर हाल में कराया जाएगा टीबी मुक्त : सिविल सर्जन

– जिले के तीन पंचायतों के टीबी मुक्त घोषित होने के बाद 51 पंचायतों का हुआ चयन – जिलाधिकारी के...

– जिले के तीन पंचायतों के टीबी मुक्त घोषित होने के बाद 51 पंचायतों का हुआ चयन

– जिलाधिकारी के निर्देश पर आठ प्रखंडों के 10 अस्पतालों को दिया जाएगा ट्रू-नॉट मशीन

बक्सर, 08 जुलाई | प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम को लेकर जिले को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। इस क्रम में जिला प्रशासन और जिला यक्ष्मा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम को बल दिया जा रहा है।

जिसके तहत टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के लिए जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर जिले के प्रखंडों में 51 पंचायतों का चयन किया गया है। जिसको टीबी मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। साथ ही, इन चयनित पंचायतों के टीबी मुक्त होने के बाद जिले के सभी पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। तय मियाद में जिले को हर हाल में टीबी मुक्त बनाया जायेगा।

फिलवक्त जिले के तीन पंचायतों जासो, कमरपुर एवं सरेंजा पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। जिसके लिए उक्त पंचायतों को सम्मानित भी किया जा चुका है। अब आगामी दो सालों तक तीनों पंचायतों की मॉनिटरिंग की जाएगी। जिसके बाद 2024-25 व 2025-26 उक्त तीनों पंचायतों में टीबी मुक्त पंचायत के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

11 प्रखंडों के 51 गांव का किया गया है चयन

जिले के 11 प्रखंडों में 51 गांवों का चयन टीबी मुक्त बनाने के लिए किया गया है। जिनमें सदर प्रखंड के उमरपुर, जगदीशपुर, नदांव, करहंसी व बरूना पंचायत शामिल हैं। चौसा प्रखंड का चुन्नी, पवनी व डिहरी पंचायत के अलावा राजपुर प्रखंड का हरपुर, मंगरांव, डल्फा, खिरी, रसेन व मटकीपुर पंचायत शामिल हैं।

इटाढ़ी प्रखंड का हिकमपुर, हरपुर-जयपुर, बिक्रम इंग्लिश, लाखनडिहरा एवं धरहरा पंचायत का चयन किया गया है। वहीं, केसठ प्रखंड के केसठ, कतिकनार व रामपुर के साथ चौगाईं प्रखंड के खेवली, मसढीया एवं चौगाईं के अलावा नावानगर प्रखंड के भटौली, परमानपुर, वैना, कड़सर, भदार व बेलहरी पंचायत का चयन किया गया है।

डुमरांव प्रखंड का सोंवा, नंदन, कुशलपुर, लाखनडिहरा एवं धरहरा पंचायत के साथ साथ सिमरी प्रखंड के आशा पड़री, गंगौली, बड़का सिंहनपुरा, परसनपाह एवं सहियार पंचायत चयनित है। साथ ही, ब्रह्मपुर प्रखंड के भदवर, बराढ़ी, एकरासी, कैथी, गायघाट, योगिया, दक्षिणी व उत्तरी नैनीजोर के साथ चक्की प्रखंड के अरक, चंदा एवं जवही दीयर पंचायत का चयन किया गया है।

सभी प्रखंडों में लगाया जाएगा ट्रू-नॉट मशीन

जिला यक्ष्मा कार्यालय के डीपीसी कुमार गौरव ने बताया कि जिले में चयनित प्रखंडों के पंचायतों में टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस क्रम में जिले के सभी प्रखंडों के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को ट्रू-नॉट मशीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए आठ प्रखंडों के 10 अस्पतालों का चयन किया गया है। जिसमें इटाढ़ी पीएचसी, चौसा पीएचसी, चौसा एपीएचसी (सरेंजा), राजपुर सीएचसी, नावानगर सीएचसी, केसठ पीएचसी, चक्की पीएचसी, डुमरांव पीएचसी, चौगाईं पीएचसी के अलावा प्रतापसागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल को मशीन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ संबंधित अस्पतालों को ट्रू-नॉट मशीन की आपूर्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा जिला मुख्यालय में सीबी-नॉट के अलावा शेष प्रखंडों में ट्रू-नॉट मशीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि फिलवक्त जिले की सभी आशा को अपने पोषक क्षेत्र से टीबी के संदिग्ध मरीज को जांच के लिए अस्पताल भेजने के लिए निर्देशित किया गया। इस क्रम में मरीज में टीबी की पुष्टि होने पर प्रति मरीज 500 रुपए की दर से भुगतान किया जायेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top