BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
6 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
6 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

जनसहभागिता सुनिश्चित कर एमडीए में शत प्रतिशत दवा सेवन संभव : डॉ. परमेश्वर प्रसाद 

रिफ्युजल कन्वर्शन पर राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन राज्य फ़ाइलेरिया कार्यालय एवं पीसीआई इंडिया के तत्वावधान में कार्यशाला का...

रिफ्युजल कन्वर्शन पर राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन राज्य फ़ाइलेरिया कार्यालय एवं पीसीआई इंडिया के तत्वावधान में कार्यशाला का हुआ आयोजन

13 एमडीए जिले के अधिकारी हुए शामिल

पटना– राज्य में एमडीए अभियान के पिछले चक्र में सफलतापूर्वक लोगों को दवा सेवन सुनिश्चित कराया गया . हमें अब 10 अगस्त से संचालित होने वाले एमडीए राउंड में 100% कवरेज करने की कार्ययोजना बनानी है. इसके लिए दवा खाने से इंकार करने वाले लोगों को समझाकर दवा सेवन सुनिश्चित करना जरुरी है’.

अगर हम रिफ्युजल तोड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को दवा खिलाने में सफल रहे तो एमडीए कवरेज के 90 प्रतिशत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा’, उक्त बातें अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फ़ाइलेरिया डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने रिफ्युजल कन्वर्शन पर राज्य स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला में अपने संबोधन में कही. 

20 फीसदी लोगों ने विभिन्न कारणों से दवा सेवन से किया इंकार

डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि एमडीए के पिछले चक्र में करीब 20 प्रतिशत लोगों ने दवा खाने से इंकार किया था, जबकि 7 से 8 प्रतिशत ऐसे क्षेत्र थे जहाँ स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुँच पाए थे. उन्होंने कहा कि पिछले राउंड से सीख लेकर  इस राउंड में सभी को स्वास्थ्य कर्मियों के सामने दवा खिलाना सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करनी होगी’.

साथ ही दवा सेवन के बाद होने वाले संभावित प्रभावों की स्थिति में रैपिड रिस्पांस टीम को सक्रिय रखने की जरूरत पर अधिक बल देने की जरूरत है. वहीं’ अंतर्विभागीय सामंजस्य स्थापित कर हमें रिफ्युजल को तोड़ने के प्रयास को तोड़ने की जरूरत है. 

रिफ्युजल के सभी बिन्दुओं पर की गयी चर्चा

पीसीआई इंडिया की वरीय निदेशक, फ़ाइलेरिया राजश्री दास एवं एसोसिएट निदेशक रणपाल सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रतिभागियों को रिफ्युजल के कारणों के बारे में चिंतन करें एवं उनके निवारण के बारे में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार एमडीए के पिछले चक्रों में 20 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन टीम के सामने दवा सेवन नहीं किया था एवं 7 फीसदी लोगों ने दवा का सेवन नहीं किया था.

उन्होंने रिफ्युजल के सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी की राय भी जानी. राजश्री दास ने बताया कि रिफ्युजल के प्रमुख कारणों में दवा सेवन का दुष्प्रभाव, दवा सेवन से जान का खतरा, सहयोग की कमी, फ़ाइलेरिया के खतरे के प्रति अनभिज्ञता, स्वास्थ्य की चिंता, उम्र को लेकर इंकार, दवा की गुणवत्ता पर अविश्वास एवं सरकारी दवाओं पर भरोसे की कमी जैसी चुनौतियाँ शामिल है. 

प्रखंडवार नीति बनाकर रिफ्युजल के कारणों को दूर करने की जरुरत

अपने संबोधन में विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि जिन प्रखंडों से रिफ्युजल के मामले ज्यादा आये हैं वहां के फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ नीति बनाने के लिए सभी जिला के अधिकारी एवं कर्मी प्रयास करें. 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से डॉ. रविशंकर ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 90 प्रतिशत लोगों को दवा खिलाना अनिवार्य है. कार्यशाला में पिरामल स्वास्थ्य के बिकास सिन्हा,जीएचएस से अनुज घोष एवं सिफार से रणजीत कुमार ने भी अपने विचार रखे. 

संवेदीकरण कार्यशाला का संचालन करते हुए पीसीआई इंडिया की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फ़ाइलेरिया, डॉ. पंखुड़ी मिश्रा ने रिफ्युजल के कारणों एवं इसे दूर करने की रणनीति पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि रिफ्युजल कन्वर्शन एमडीए की सफलता में मील का पत्थर साबित होगा. इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरुरत है. 

कार्यशाला में राज्य फ़ाइलेरिया सलाहकार, डॉ. अनुज सिंह रावत, पीसीआई के अमरेश कुमार, डीएमसी सहित 13 जिलों (पटना, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, किशनगंज, मधेपुरा, दरभंगा, समस्तीपुर, नवादा, लखीसराय, मधुबनी एवं पुर्णिया) के जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, भीडीसीओ, भीबीडी कंसलटेंट शामिल हुए.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top