BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

डीएम के आदेश के बाद बुनियाद केंद्र पहुंच तक का रास्ता नहीं हुआ चौड़ीकरण, दिव्यांगजन परेशान

प्रखंड मुख्यालय में बनें बुनियाद केंद्र में आवागमन केे लिए संकीर्ण गली, दिव्यांगों को होती है परेशानी ट्राई साइकिल या...

प्रखंड मुख्यालय में बनें बुनियाद केंद्र में आवागमन केे लिए संकीर्ण गली, दिव्यांगों को होती है परेशानी

ट्राई साइकिल या मोटराईज रिक्शा पीएचसी गेट व अग्निशामक कार्यालय के बाहर खडा करने को विवश

डुमरांव. बुनियाद केंद्र में आवागमन के लिए सुगम रास्ता को चौड़ीकरण कराने को लेकर डीएम अंशुल अग्रवाल ने अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में स्थानीय बीडीओ को पत्र प्रेषित किया था. लेकिन आदेश को लगभग तीन माह होने को है, अभी तक चौडीकरण का कार्य नही हुआ. हालांकि लोकसभा चुनाव को लेकर विलंब होने का कारण बताया जा रहा है.

बता दें प्रभात खबर ने प्रमुखता से शिर्षक प्रखंड मुख्यालय में बनें बुनियाद केंद्र के सकरी गली में होने से दिव्यांगों को आवागमन में होती है परेशानी’ छपा था. इस पर डीएम ने संज्ञान लेते हुए बीडीओ पत्र प्रेषित कर दिव्यांगजनों के सुगम आवागमन को लेकर संकीर्ण रास्ता को चौड़ीकरण कराने को लेकर निर्देशित किया था.

डीएम ने अपने पत्र में लिखा है कि पीएचसी प्रभारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संयुक्त बैठक कर आपसी समन्वय के साथ उक्त गैरेज को कहीं अन्यंत्र स्थापित करते हुए रास्ता चौड़ीकरण का कार्य अतिशिघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करेगें.

ताकि बुनियाद केंद्र तक दिव्यांगजन सुगमता पूर्वक पहुंच सके. बता दें कि पीएचसी का मुख्य गेट हमेशा बंद रहता है. जिससे दिव्यांगजन जो टाईसाइकिल से पहुंचते है. उन्हें गेट के बाहर खड़ा करना पड़ता है. जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है.

चलने फिरने में असहाय दिव्यांग को परिजन गोद में उठाकर केंद्र तक पहुंचाते है. पीएचसी में आने वाले मरीज व उनके परिजन बाइक से पहुंचते है तो गेट के बाहर खड़ा करने को विवश होते है. जिससे चोरी का भय बना रहता है.

बुनियाद केंद्र मैनेजर कश्मीरी चौधरी कहते है कि लोकसभा चुनाव को लेकर इस संबंध में कुछ नहीं हुआ. वहीं पीडब्लूडी महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी ने कहां कि स्थानीय अधिकारियों को दिव्यांगजन की चिंता नहीं है.

प्रखंड अध्यक्ष विशोकाचंद ने डीएम द्वारा निर्देश प्राप्त होने के बाद बुनियाद केंद्र में आवागमन के लिए रास्ता चौड़ीकरण नहीं होने पर आकोश व्यक्ति किया. स्थानीय बुनियाद केन्द्र में सातों प्रखंड के दिव्यांग इलाज कराने पहुंचते हैं. बीडीओ संदीप कुमार पांडेय से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल से बात नहीं हो पाया.  

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top