BREAKING NEWS
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शन
No menu items available
BREAKING
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 weeks ago
भारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
2 weeks ago
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
3 weeks ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
3 weeks ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 month ago
Advertisement

पटना : कालाजार से जंग में वैश्विक पहचान बना रहीं महिला छिड़काव दल

जेनेवा सहित अन्य देशों से भी कई लोग आये इनका काम देखने, स्वास्थ्य मंत्री भी कर चुके हैं इन सभी...

जेनेवा सहित अन्य देशों से भी कई लोग आये इनका काम देखने, स्वास्थ्य मंत्री भी कर चुके हैं इन सभी 6 महिलाओं को सम्मानित 

आर्थिक लाभ और सामाजिक सम्मान पाकर खुश हैं सभी महिलाएं

पटना। पूरे राज्य में कालाजार से बचाव के लिए आईआरएस चक्र चलाया जा रहा है। इस काम में वैसे तो हजारों लोग छिड़काव दल में हैं। पर इनके बीच एक छिड़काव दल ऐसा भी है, जिसने न सिर्फ अपने जिले में बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए अनूठी मिसाल पेश की है। उनका प्रयास और साहस महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन का बेहतरीन उदाहरण है।

इस छिड़काव दल में छह महिलाएं हैं जो पिछले सात साल से मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी प्रखंड के 70 राजस्व गाँवों में सिंथेटिक पायरोथॉयराइड का छिड़काव तो करती ही हैं, गांव के लोगों को कालाजार और चमकी बुखार के बारे में समुचित जानकारी देकर जागरूक करने का भी अतिरिक्त प्रयास करती हैं।

उनका काम और उनके साहस को देखने जेनेवा सहित कई अन्य देशों के लोग भी समय-समय पर यहाँ आए हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने महिला दिवस के मौके पर इस छिड़काव दल की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। 

छिड़काव दल में शामिल होने के लिए सीखी साइकिल

इन महिलाओं के छिड़काव दल में शामिल होने के पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक है। इन छह महिलाओं ने छिड़काव दल में शामिल होने के लिए साइकिल चलाना सीखा। क्योंकि यह छिड़कावकर्मी के रूप में चयन के लिए अनिवार्य योग्यता थी।

दल की सदस्य शारदा भारती, किरण कुमारी, सुंदेश्वरी कुमारी, वीणा कुमारी, कंचन कुमारी और गुड्डी देवी ने स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने की चाहत लिए कुछ ही महीने में साइकिल चलाने की योग्यता अर्जित कर ली। वर्ष 2017 के प्रथम राउंड से सभी छह महिलाओं ने छिड़काव दल का काम करना शुरू कर दिया।

इस पूरी प्रक्रिया में “नेपथ्य के अभिनेता” कुढ़नी प्रखंड के कलाकार संजय रंजन और पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार माने जाते हैं जिन्होंने विभागीय अधिकारियों को काफी विश्वास दिलाया था। 

18 किलोमीटर के दायरे में देर शाम तक करती हैं छिड़काव

महिला छिड़काव दल की सीनियर फील्ड आफिसर शारदा भारती बताती हैं कि जब हमलोगों ने काम शुरू किया तो हमारे पास 70 राजस्व ग्राम थे। इसे 60 कार्य दिवसों में पूरा करना होता था।

अभी भी लगभग 18 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले राजस्व गांवों में छिड़काव करने हमलोग जाते हैं। अपने काम से मिली पहचान के कारण देर शाम होने पर भी घर जाने में डर नहीं लगता। रास्ते में मिलने वाले लोग “छिड़काव वाली दीदी” कहकर हालचाल पूछते हैं। 

आर्थिक और सामाजिक संपन्नता से खुशहाल हुई जिंदगी

इस महिला छिड़काव दल की कंचन देवी कहती हैं कि दल की सभी महिलाओं ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है। हम सभी को ऐसा ही काम चाहिए था जिसमें पैसा भी हो और घर भी देख सकें। साइकिल चलाने जैसी कुछ जरूरी आवश्यकताएं थी, जिसे हम छह महिलाओं ने पूरा किया। वे कहती हैं कि एक राउंड में छिड़काव करने पर लगभग 45 हजार रुपए मिल जाते हैं।

पैसों से आर्थिक मजबूती आयी तो इस काम से सामाजिक पहचान भी मिली। दल के किसी सदस्य के घर में हमारे काम से किसी को कोई दिक्कत नहीं होती है। गुड्डी देवी मुस्कुराते हुए कहती हैं, आर्थिक संपन्नता बढ़ी तो दल की दो महिलाओं ने स्कूटी खरीद ली है। बाकी भी देर-सबेर खरीद ही लेंगी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top