BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 day ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
2 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
1 week ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
2 weeks ago
Advertisement

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष की उपस्थित में 40 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी ने जमा किया शस्त्र  

डुमरांव. शुक्रवार को स्थानीय थाना में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अनिशा राणा के नेतृत्व में 40 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों ने शस्त्र...

डुमरांव. शुक्रवार को स्थानीय थाना में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अनिशा राणा के नेतृत्व में 40 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों ने शस्त्र जमा किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी कारण वश शस्त्र सत्यापन नहीं कराने वाले अनुज्ञप्तिधारी सहित स्वेच्छानुसार लोकसभा चुनाव तक कुछ लोगांें ने अपना शस्त्र थाना में जमा किया. इसको लेकर शाम तक लोग थाना पहुंचते रहें.

बता दें कि लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर फरवरी माह में शस्त्रों का सत्यापन कराने हेतु तिथि निर्धारित की गई थी. शस्त्र सत्यापन की तिथि निर्धारित तिथियों को शस्त्रों का सत्यापन कराने हेतु शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को सूचित किया गया. निर्धारित तिथियों को शस्त्र का सत्यापन नहीं कराने वाले शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को नोटिस निर्गत कर शस्त्र सत्यापन नहीं कराने के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की गई.

उक्त निर्धारित तिथियों को शस्त्र का सत्यापन नहीं कराने वाले अनुज्ञप्तिधारियों से पुनः सत्यापन का मौका देने संबंधी प्राप्त अनुरोध एवं पुलिस अधीक्षक के शस्त्र सत्यापन हेतु तिथि निर्धारित करने के अनुरोध के आलोक में जिला दण्डाधिकारी बक्सर का आदेशानुसार मार्च माह में सत्यापन कराया गया.

अतएव कुल जिलें 193 शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को निर्धारित तिथियों को शस्त्र का सत्यापन नहीं कराने एवं शस्त्र थाना/शस्त्रागार में जमा नहीं करने के कारण आयुध अधिनियम 1959 एवं आयुध नियमावली 2016 में निहित प्रावधानों एवं शर्तों के उल्लंधन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

साथ ही अनुज्ञप्तिधारियों को निर्देशित किया गया है कि वें अनुज्ञप्ति पर धारित शस्त्र को संबंधित थाना में जमा करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही पत्र प्राप्ति के पन्द्रह दिनों के अंदर कारण पृच्छा दाखिल करें कि क्यों नहीं उनकी शस्त्र अनुज्ञप्ति को शस्त्र अनुज्ञप्ति की शर्तों के उल्लंधन के आरोप में आयुध अधिनियम की धारा 17(3)(घ) के तहत अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाय.

यदि असत्यापित शस्त्रों के अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा कारण पृच्छा समर्पित नहीं किया जाता है, तो समझा जायेगा कि उक्त मामलें में उन्हें कुछ भी नहीं कहना है. तदुपरांत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय थाना अंतर्गत 91 शस्त्रों का अनुज्ञप्तिधारी है. जिसमें 40 लोगों ने अपना शस्त्र जमा किया.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top