BREAKING NEWS
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”
No menu items available
BREAKING
बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडीसीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचमबेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मानराजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मानमुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यासडुमरांव में गूंजा शहनाई का स्वर, भव्य आयोजन में सजी ‘उस्ताद बिस्मिल्ला खां महोत्सव’ की शामएमएस कच्ची खैरा तलवाड़ा में परिणाम घोषणा और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजितकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग में शिक्षा पर राष्ट्रीय सेमिनार, नवाचारी शिक्षिका प्रियंका कुमारी व शिक्षक अभिषेक वर्मा सम्मानितडायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बक्सर में 8वां पोषण पखवाड़ा शुरू, पोषण रथ को जिलाधिकारी ने दिखाई गई हरी झंडी
17 hours ago
सीतामढ़ी जिले के मध्य विद्यालय कोआही रूनीसैदपुर के छात्र-छात्राओं ने NMMSS परीक्षा में लहराया परचम
1 week ago
बेटियों ने बढ़ाया बक्सर का मान, टॉपर्स व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
1 week ago
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफापुर, बरैयागाछी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में बंटे प्रगति पत्र, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
2 weeks ago
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड रुपये की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
2 weeks ago
Advertisement

हीटवेब और बारिश को ध्यान में रखते हुए बज्रगृह और मतगणना केंद्र की करें तैयारी : डीएम

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बाजार समिति का किया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निदेश कहा, स्ट्रॉन्गरूम को सीलन प्रूफ...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बाजार समिति का किया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निदेश

कहा, स्ट्रॉन्गरूम को सीलन प्रूफ बनाने के लिए उपचारात्मक उपाय किया जाए

छपरा, सारण। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर ने लोक सभा आम निर्वाचन के निमित गुरुवार को बाजार समिति में निर्माणाधीन बज्रगृह, मतगणना केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करते हुए उसमें ऑब्जर्वर कक्ष, आरओ कक्ष और मुख्य रिजल्ट संधारण के लिए कंप्यूटर कक्ष को चिन्हित किया।

उन्होंने भवन में सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्बाध बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान विधानसभा वार निर्मित बज्रगृह का निरीक्षण करते हुए उनके रिसेप्शन काउंटर का स्थान और काऊंटिंग हॉल का अवलोकन किया। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम में सीलन नहीं होने के लिए उपचारात्मक उपाय करने को कहा।

सभी निर्माण और तैयारी को हीटवेब और बारिश को ध्यान में रख कर करने की हिदायत देते हुए सभी निचले स्थल की विधिवत भराई करने को कहा ताकि जल जमाव की समस्या न होने पाए। डीएम श्री समीर ने रिसीविंग और काउंटिंग के लिए पृथक बैरिकेडिंग करने और सूचनात्मक साइनेज लगाने की हिदायत दी। उन्होंने सीएपीएफ के ठहरने के स्थल, मीडिया सेंटर के लिए चिन्हित स्थल, पे ऐंड यूज फूड जोन, हेल्प डेस्क बनाने की हिदायत दी।

साथ ही वाहन पार्किंग स्थल, ट्रैफिक प्लान बनाने, कमिशनिंग के बाद डिस्पैच सेंटर से लौटने वाले इवीएम के खाली ट्रंक को भंडारित करने के लिए गोडाउन को चिन्हित कर आवश्यक तैयारी करने को कहा। कैंपस में पर्याप्त मात्रा में नए शौचालय निर्माण और पानी के लिए बोरिंग करने के साथ ही पहले से मौजूद सुलभ शौचालय को ठीक कर उपयोगी बनाने का निदेश दिया।

बाजार समिति कैंपस की नियमित सफाई करने के साथ ही सीसीटीवी के मानीटरिंग स्थल, राजनैतिक दलों के निरीक्षण और ठहरने के स्थल को चिन्हित करते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निदेश दिया। उन्होंने स्पॉट डायरेक्शन साइनेज लगाने के साथ ही डूज एंड डांट्स की फ्लैक्सी, रिसीविंग के समय कर्मियों की मदद के लिए काउंटर के समीप चेक लिस्ट का बोर्ड आदि लगाने को कहा।

डीएम श्री समीर ने सभी तैयारियों को समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिए जाने की सख्त हिदायत दी। इस अवसर पर नगर आयुक्त सुमित कुमार, एडीएम शंभू शरण पांडेय, एसडीएम संजय कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, डीएमडब्लुओ रवि प्रकाश, डीसीओ हरिशंकर कुमार, भवन निर्माण के अधीक्षण अभियंता मिथिलेश कुमार, ओएसडी मनीष कुमार, डीटीओ राजीव रंजन सिन्हा, पीएचईडी अभियंता निखिल कुमार, एटीओ सुमन कुमार, विद्युत विभाग के अभियंता, एसपीई सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top