BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
6 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

पटना : कालाजार निरोधी दवा का छिड़काव 6 जिलों में शुरू, बाकी में शीघ्र  

राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय द्वारा कालाजार पर समीक्षा बैठक का आयोजन  कालाजार उन्मूलन की स्थिति बनाये रखने व...

राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय द्वारा कालाजार पर समीक्षा बैठक का आयोजन 

कालाजार उन्मूलन की स्थिति बनाये रखने व स्प्रे की तैयारियों पर किया गया गम्भीर मंथन 

33 जिलों के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय के पदाधिकारियों ने की बैठक में शिरकत 

पटना– राज्य एवं जिला स्तर पर आईआरएस के छिड़काव की तैयारियों एवं राज्य में कालाजार मुक्त स्थिति बनाये रखने की रणनीतियों पर चर्चा के लिए शनिवार को वर्चुअल माध्यम से राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक का शुभारंभ करते हुए अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय, बिहार डॉ. अशोक कुमार ने सभी उपस्थित अधिकारीयों का स्वागत किया और दवा छिड़काव की शुभकामनायें दिन. वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी सह राज्य कालाजार तकनीकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि राज्य के 6 जिलों गोपालगंज, सुपौल, भागलपुर, नवादा, बांका एवं नालंदा में आईआरएस का छिड़काव शुरू हो चुका है.

सिंथेटिक पाराथाईराइड की ससमय उपलब्धता के लिए राज्य प्रयासरत है और उसकी पूरी उपलब्धता होते ही इसी महीने राज्य के सभी 33 प्रभावित जिलों में आईआरएस का छिड़काव शुरू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि स्प्रे के लिए सभी गठित टीम के कर्मियों को स्प्रे के पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 

सघन निगरानी एवं अनुश्रवण, उपचार, एक्टिव एवं पैसिवकेस फाइंडिंग की रणनीति कारगर

बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि 33 प्रभावित जिलों के सभी प्रखंड में 1 व्यक्ति प्रति 10,000 की जनसँख्या का लक्ष्य हासिल किया है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति विगत 2 वर्षों से कायम है. इस स्थिति को बनाये रखने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि फिर 3 वर्षों के उपरांत भी यही स्थिति रहती है तो राज्य की रिपोर्ट जमा करने एवं पुष्टि के उपरांत कालाजार एक सार्वजानिक स्वास्थ्य समस्या नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि पीकेडीएल केसेस पाए जाने पर त्वरित रेस्पोंस करने की आवश्यकता है. 15 दिन से अधिक बुखार वाले मरीजों की सघन एवं नियमित निगरानी होनी चाहिए. 

की इन्फोर्मेर्स की ली जानी चाहिए सहायता

पिरामल स्वास्थ्य के इंद्रनाथ बनर्जी ने बताया कि संस्था लगातार एक्टिव एवं पैसिव केस फाइंडिंग में विभाग की मदद कर रहा है. उन्होंने कहा कि कालाजार के संदिग्ध मरीजों को ढूँढने में की इन्फोर्मेर्स अहम् भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि उन्हें समुदाय की सटीक जानकारी होती है.

बैठक में 33 जिलों के जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी, वीबीडी कंसलटेंट सहित सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top