BREAKING NEWS
डुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहासडीएम साहिला की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक, कई योजनाओं में तेजी लाने का निर्देशसेंट लॉरेंस अकादमी का भव्य उद्घाटन, शिक्षा को संस्कारों से जोड़ने का संकल्पइंटर परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से किया पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग, 32 परीक्षा केंद्र पर 24302 परीक्षार्थी होंगे शामिलडुमराँव में उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ संगीत महाविद्यालय को नई पहचानडायट सभागार में काव्यगोष्ठी ने बांधा समां, कवियों की रचनाओं पर झूमे श्रोताझंडोत्तोलन, झांकी, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, शिक्षिका डा. नीलम कुमारी हुईं सम्मानित
No menu items available
BREAKING
डुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजितइको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत खाद्य प्रणाली एवं जैव विविधता पर मॉडल गतिविधि आयोजितवैशाली महोत्सव का भव्य आयोजन, शिक्षिका चंचल कुमारी की उपस्थिति में छात्रों में जागी सामाजिक चेतनाफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव में “उमंग” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनदुल्लहपुर की बेटी शालू सिंह ने यूजीसी नेट जेआरएफ 2026 में रचा इतिहासडीएम साहिला की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक, कई योजनाओं में तेजी लाने का निर्देशसेंट लॉरेंस अकादमी का भव्य उद्घाटन, शिक्षा को संस्कारों से जोड़ने का संकल्पइंटर परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से किया पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग, 32 परीक्षा केंद्र पर 24302 परीक्षार्थी होंगे शामिल

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटन
2 days ago
वंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललक
2 days ago
बदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामा
3 days ago
प्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारण
4 days ago
प्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजित
4 days ago
Advertisement

सिंघम स्टाइल में नामजदगी पर्चा दाखिल करने पहुंचे पप्पू यादव, किया पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन

चार जून के बाद पूर्णिया को दुनिया के मानचित्र पर लाना मेरा संकल्प होगा: पप्पू यादव पूर्णियां/डा. रूद्र किंकर वर्मा।...

चार जून के बाद पूर्णिया को दुनिया के मानचित्र पर लाना मेरा संकल्प होगा: पप्पू यादव

पूर्णियां/डा. रूद्र किंकर वर्मा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कांग्रेस के बागी नेता पूर्व सांसद पप्पू यादव ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर दिया।

नॉमिनेशन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से रू ब रू होते हुए कहा कि पूर्णिया से गरीबी मिटाने, हर परिवार के बच्चों की खुश रखने हर परिवार के लिए जीने, कोसी-सीमांचल को बिहार में नंबर वन बनाने, हर तरह के भ्रष्टचार को मिटाना मेरा लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया बिहार में जातीय उन्माद और नफरत को खत्म करेगा। चार जून के बाद पूर्णिया को दुनिया के मानचित्र पर लाना मेरा संकल्प होगा। महागठबंधन में कांग्रेस को यह सीट नहीं मिलने से नाराज पप्पू यादव ने बगावत करके इस सीट पर अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है.

नामांकन से पहले उन्होंने अपने माता-पिता से आशिर्वाद लिया. बुलेट मोटरसाइकिल से नामांकन करने पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया की जनता का आदेश है कि वो यहां से चुनाव लड़ें.

पूर्णिया में मुकाबला हुआ बेहद दिलचस्प

पप्पू यादव के नॉमिनेशन से पूर्णिया में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. पप्पू यादव के नामांकन से पूर्णिया में मुकाबला त्रिकोणीय हो गई है. लेकिन, इनके मैदान में आने से सबसे अधिक चिंता का सबब बीमा भारती के लिए हो गया है.

इसकी एक मात्र वजह है कि पप्पू उनके गठबंधन के साथी हैं. ऐसे में यदि समर्थकों का बिखराव होगा तो कहीं न कहीं दोनों कैंडिडेट को कुछ न कुछ तो नुकसान उठाना पड़ सकता है.

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना एक मात्र लक्ष्य

पप्पू यादव ने कहा कि वे इंडी गठबंधन के लिए मजबूती के लिए काम करूंगा. कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्थापित हो, इस देश की युवाओं की, देश के अर्थव्यवस्था की बात होनी चाहिए. उन्हें”कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है, निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा.

बहुत सारे लोगों ने हमारी राजनीतिक हत्या करने की साजिश की. हमेशा से पूर्णिया की जनता ने पप्पू यादव को जात-पात से ऊपर रखा है. सबकी एक ही आवाज है पप्पू और पूर्णिया. मैं इंडिया गठबंधन को मजबूत करूंगा, मेरा संकल्प राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है.

पप्पू यादव का दावा

पप्पू यादव का दावा है कि कांग्रेस में जन अधिकार पार्टी का विलय पूर्णिया लोकसभा सीट के टिकट के लिए नहीं हुआ है बल्कि प्रियंका गांधी के कहने पर हुआ है.

मां ने उतारी आरती लगाया तिलक कहा विजयी भव:, पिता ने दिया आशीर्वाद

नॉमिनेशन के लिए निकलने से पहले उन्होंने माता-पिता के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया. अपने घर में पप्पू यादव में पूजा अर्चना की और उसके बाद मां शांति प्रिया और पिता चंद्र नारायण प्रसाद का आशीर्वाद लिया. इस दौरान मां शांति प्रिया ने पप्पू यादव का आरती उतार कर और दही मिठाई खिलाकर नामांकन के लिए रवाना किया.

भीड़ में दिखा कांग्रेस का झंडा

नामांकन में आई भीड़ में समर्थकों ने कांग्रेस का झंडा उठा रखा था। नारे भी कांग्रेस के लगे। श्री यादव ने कहा वह कांग्रेस से हैं और कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे. मैंने अपनी पार्टी को विलय कर लिया था इसलिए निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ रहा है।

जब मेरी भावना कांग्रेस में समर्पित है। मुझे कांग्रेस परिवार से अलग करने की कोशिश की गई। पप्पू यादव ने स्पष्ट कहा कि मरने दम तक मुझे कोई कांग्रेस परिवार से अलग नहीं कर सकता।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top